मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी-शाह झूठे नैरेटिव के मास्टरमाइंड!..विस चुनाव में सेट करके दिखाएं २५० पार...

मोदी-शाह झूठे नैरेटिव के मास्टरमाइंड!..विस चुनाव में सेट करके दिखाएं २५० पार का नैरेटिव…नाना पटोले की चुनौती

सामना संवाददाता / मुंबई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह झूठे नैरेटिव के मास्टरमाइंड हैं। लोकसभा में ‘४०० पार’ का नैरेटिव सेट करनेवाले महाराष्ट्र में ‘२५० पार’ का नैरेटिव सेट करें। इस तरह की चुनौती कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दी है।
भाजपा के पास ऐसी व्यवस्था है जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती। भाजपा की ही मानसिकता झूठा नैरेटिव सेट करने की है। मोदी सरकार ने कभी भी संविधान के मुताबिक शासन नहीं किया। महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। महाराष्ट्र में सत्ता का दुरुपयोग कर सरकार स्थापित की गई। सुप्रीम कोर्ट भी इस पर विचार कर चुका है। नाना पटोले ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस वक्त महायुति में महाभारत चल रहा है। भविष्य में क्या होगा वह पता चलेगा ही, लेकिन अभी जनता की राय हमारे पक्ष में है। महाविकास आघाड़ी सबको साथ लेकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। महाविकास आघाड़ी ही हमारे मुख्यमंत्री पद का चेहरा है। पटोले ने यह भी विश्वास जताया कि महाविकास आघाड़ी की सीटों का बंटवारा अगस्त में हो जाएगा और उम्मीदवारों की घोषणा भी सितंबर में कर दी जाएगी।
इसलिए महाराष्ट्र में आते हैं मोदी और शाह
सत्ता में आने के बाद पहले दिन से ही भाजपा का चुनाव प्रचार जारी है। बाघनख को लेकर भी गलत प्रचार किया जा रहा है। अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक अभी भी निर्माण नहीं किया गया है। अमित शाह और नरेंद्र मोदी सिर्फ यह देखने आते हैं कि महाराष्ट्र में कितनी संपत्तियां बेचने के लिए बची हैं।

अन्य समाचार