मुख्यपृष्ठनए समाचारहमारी सरकार आने पर मोदी, शाह, फडणवीस शिवसेना में करेंगे प्रवेश, संजय...

हमारी सरकार आने पर मोदी, शाह, फडणवीस शिवसेना में करेंगे प्रवेश, संजय राऊत का तीखा तंज

सामना संवाददाता / मुंबई
पाकिस्तान में ‘अल्लाह, आर्मी और अमेरिका, इस प्रकार तीन ‘ए’ देश चलाते हैं। वहीं हिंदुस्थान में सीबीआई, आईटी और ईडी देश चलाते हैं। इसलिए हमारी सरकार आते ही मोदी, शाह और फडणवीस २४ घंटे के भीतर शिवसेना में प्रवेश करेंगे’ ऐसा तंज शिवसेना नेता सांसद संजय राऊत ने कल कसा।
सरकार ‘ईडी, सीबीआई और आईटी’ के जरिए बदले की राजनीति कर रही है। अगर कोई सरकार के खिलाफ बोलता है तो इसका तुरंत इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होता। बीते समय में १६ हजार मामलों में से केवल १५ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसलिए ‘ईडी, सीबीआई और आईटी’ का इस्तेमाल सिर्फ विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। तमिलनाडु के एक मंत्री को ईडी द्वारा घसीटकर ले जाते समय उनके आंसू छलक उठे। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने ईडी से कहा था कि हमसे न उलझो, वर्ना भागने के लिए जमीन कम पड़ जाएगी। हम भी डरते नहीं हैं। इसलिए हमें अब ढाल नहीं बल्कि, केवल तलवार ही चाहिए, ऐसा भी उन्होंने कहा। उन्होंने आगे कहा कि दो मस्ताने चले जिंदगी बनाने, चूना लगा के पूरा देश डुबाने’ ऐसा कहते हुए उन्होंने आगे कहा कि मोदी-शाह से हमारा कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है। हमारी लड़ाई महाराष्ट्र द्रोहियों से है, ऐसा भी उन्होंने कहा। वर्ष २०२४ के चुनाव में हमें देश को अपने कब्जे में लेना है, ऐसा विश्वास भी उन्होंने व्यक्त किया।
इसमें अतिशयोक्ति?
– २०१९ के चुनाव में हमारे १९ सांसद चुनकर आए थे। यह संख्या आगे भी बनी रहेगी, ऐसा विश्वास राऊत ने व्यक्त किया। वहीं १४५ विधायक अपने दम पर चुनकर सरकार बनाने का दावा करने में किस तरह की अतिशयोक्ति थी? उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर हिम्मत है तो अभी चुनाव कराकर दिखाओ, तुम्हारी छाती पर भगवा नहीं लहराया तो बालासाहेब का नाम नहीं लेंगे, ऐसी चेतावनी भी राऊत ने दी। महाराष्ट्र की लूट जारी है
– वर्तमान में भ्रष्टाचारी सरकार के माध्यम से महाराष्ट्र की लूट और भ्रष्टाचार चल रहा है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि नोट बनाने वाली पैâक्ट्री से ८८ हजार के नोट वैâसे गायब हो गए? महाराष्ट्र में आनेवाली परियोजनाओं को गुजरात में डायवर्ट किया जा रहा है। गद्दारों के विज्ञापन की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने मजाक में कहा कि ‘ये बाघ की खाल में भेड़िए हैं। गद्दारों को शिवसेना का वर्धापन दिन भी नहीं पता, उन्होंने कहा कि असली शेर मेरे सामने बैठे हैं।

अन्य समाचार

विराट आउट

आपके तारे