कोई कुछ भी कहे, कहता रहे, पर अभिनेत्री करीना कपूर को इससे कोई फर्क नहीं है। वे काम के अलावा अपने घर-परिवार के साथ खूब मौज करती हैं। अब मौज हो भी न क्यों? उनका नन्हा बेटा अपनी मां का भरपूर खयाल जो रखता है। हाल ही में करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी सैंडल उठाकर चल रहे अपने बेटे तैमूर की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मां की सेवा इस साल और हमेशा, हैप्पी न्यू इयर प्रâेंड्स, और तस्वीरें भी जल्दी आ रही हैं।’ गौरतलब है कि तैमूर, सैफ अली खान और करीना की पहली संतान हैं और उनका जन्म २०१६ में हुआ था। जन्म के बाद से ही तैमूर मीडिया में छाए रहते हैं और उनकी खूब तस्वीरें छपती रहती हैं। हाल ही में दिल्ली के एक कवि ने तैमूर के नाम पर कुछ तल्ख टिप्पणी की थी, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गई।