मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई टू गोवा! सहमी-सहमी चलेगी सेमी हाई स्पीड `वंदे भारत'

मुंबई टू गोवा! सहमी-सहमी चलेगी सेमी हाई स्पीड `वंदे भारत’

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई-गोवा ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन कोकण रेलवे के मानसून समय सारिणी के सेट होने से ठीक सात दिन पहले हरी झंडी दिखाने के लिए तैयार है और संभवत: इसकी स्पीड पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। कोकण क्षेत्र मानसून के मौसम के दौरान भारी वर्षा के लिए जाना जाता है और वहां ट्रेनें चलाना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, मानसून पेट्रोलिंग और अलग-अलग कंट्रोल रूम से निगरानी के बीच ट्रेनों को सावधानी के साथ सीमित गति से चलाया जाता है।
मानसून समय सारिणी, जो हर साल जून की शुरुआत में लागू होती है, उसका पालन १० जून से किया जाएगा। मानसून के दौरान विशेष सावधानी बरती जाती है, जैसे कि संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे गश्त करना और गति को सीमित रखने के अलावा सुरक्षाकर्मियों और रेलवे कर्मचारियों की तैनाती। क्षेत्र में वर्षा को रिकॉर्ड करने और भारी बारिश की स्थिति में अधिकारियों को सतर्क करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर स्व-रिकॉर्डिंग वर्षामापी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा यदि पानी का प्रवाह खतरे के स्तर से अधिक हो जाता है तो पुलों के लिए बाढ़ चेतावनी सिस्टम अधिकारियों को सचेत करती है और हवा के वेग की निगरानी के लिए पुलों पर एनीमोमीटर लगाए जाते हैं।
भारत में अन्य जगहों के मुकाबले ‘मुंबई वंदे भारत’ एक्सप्रेस में सिर्फ ८ कोच होंगे। चेन्नई की इंटीग्रल कोच पैâक्ट्री ने पहले ही गोवा में मडगांव के लिए आठ-कोच की ट्रेन भेज दी है। जरूरत पड़ने पर आठ कोच वाली ट्रेन में बाद में बदलाव किया जाएगा। अस्थायी गैर-मानसून समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सीएसएमटी से सुबह ५.२५ बजे निकेलगी और दोपहर १.१५ बजे मडगांव पहुंचेंगी। मडगांव से वापसी यात्रा दोपहर २.३५ बजे शुरू होगी और रात १०.२५ बजे तक सीएसएमटी पहुंचेगी।
सीएसएमटी और मडगांव के बीच होंगे सिर्फ सात पड़ाव
मुंबई वंदे भारत ट्रेन के दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कणकवली और थिविम सिर्फ सात ही स्टॉप होंगे, जबकि सीएसएमटी-दिवा पर अनुभागीय गति १०५ किमी प्रति घंटा है, दिवा और रोहा के बीच यह ११० किमी प्रति घंटा है और कोकण रेलवे खंड पर यह १२० किमी प्रति घंटा है। ट्रेन ७८.८४ किमी प्रति घंटे की औसत गति से चलेगी। यह ट्रेन नॉन-मॉनसून समय के दौरान इसीr समय सारणी का पालन करेगी। १० जून के बाद इसकी गति धीमी हो जाएगी।

अन्य समाचार