मुख्यपृष्ठनए समाचारमनपा और सरकारी अस्पताल हो रहे हाईटेक ...जटिल सर्जरियां और इलाज हुआ...

मनपा और सरकारी अस्पताल हो रहे हाईटेक …जटिल सर्जरियां और इलाज हुआ आसान

अत्याधुनिकीकरण पर है जोर
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में मरीजों को इलाज के लिए मायानगरी मुंबई में भेजा जाता है, क्योंकि यहां अस्पतालों में इलाज की हाईटेक सुविधा उपलब्ध है। इन सभी मरीजों का भार मनपा के प्रमुख केईएम, नायर और सायन के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित जेजे, सेंट जॉर्जेस, कामा और जीटी संभाल रहे हैं। दूसरी तरफ मरीजों की जरूरतों को समझते हुए इन सभी अस्पतालों को धीरे-धीरे हाईटेक किया जा रहा है। इनमें से कई अस्पतालों में मरीजों का अत्याधुनिक तरीके से इलाज किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण केईएम में दिखाई दिया है। यहां सफल हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। इसके बाद केईएम हॉस्पिटल में भी लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी में सफलता मिली है। ऐसे में इसका इंतजार कर रहे मरीज कम लागत पर आसानी से सर्जरी करा सकेंगे। इसके साथ नायर अस्पताल में भी कई तरह की सर्जरियां सरल तरीके से की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि लेप्रोस्कोपिक, एंडोक्राइन, जीआई, वैंâसर, वैस्क्युलर बाईपास समेत कई जटिल सर्जिरयां की जा रही है। ये सर्जरी की रोग प्रत्यासा सक्षम बना रही हैं। सायन अस्पताल में अब बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन, आईवीएफ और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग का आधुनिकीकरण शुरू किया जा रहा है। मनपा के नायर डेंटल अस्पताल में भी अत्याधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ११ मंजिली नई इमारत में वैâड-वैâम सिम्युलेटर पैंâटम मशीन, ३ मॉड्यूलर ओटी, कम्प्यूटरीकृत नर्सिंग स्टेशन, कठिन सर्जरी के बाद मरीजों के आराम के लिए दो विशेष वॉर्ड, तीन संक्रमण मुक्त विशेष रूम (जबड़े की टीबी) और छह निजी वॉर्ड की सुविधा मुहैया कराई गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तुषार पालवे का कहना है कि विभिन्न कारणों से नि:संतान दंपतियों को राज्य सरकार के कामा अस्पताल में नि:शुल्क इलाज मिलने लगा है। आईवीएफ तकनीक दुर्लभ है और हर किसी के लिए सस्ती नहीं है। जीटी अस्पताल में ३० बेड का ट्रांसजेंडर वॉर्ड शुरू है। सेंट जॉर्ज अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के जरिए जेंडर रिअसाइनमेंट सर्जरी को अंजाम दिया जा रहा है।

सरकारी अस्पतालों में जनता का बढ़ रहा भरोसा
मुंबई में राज्य सरकार द्वारा संचालित जेजे, कामा, जीटी और सेंट जॉर्ज अस्पतालों का अत्याधुनिकीकरण जोर-शोर से हो रहा है। पिछले कुछ सालों में इन अस्पतालों में कई ऐसी सुविधाएं शुरू की गई हैं, जो कभी आम मरीजों की पहुंच से कोसों दूर रहा करती थीं। जेजे अस्पताल की डीन डॉ. पल्लवी सापले ने कहा कि ३५ करोड़ रुपयों की लागत से अगले महीने रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जा रही है। इससे आम मरीजों की सर्जरियां करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही हाल ही में दो अत्याधुनिक ओटी को शुरू किया गया है। हार्ट मरीजों के लिए अस्पताल के वैâथ लैब में नई हाईटेक मशीन लाई गई है।

अन्य समाचार

एक हैं हम