मुख्यपृष्ठखबरेंमनपा की नाकामी!, कंट्रोल में नहीं आ रहीं मौसमी बीमारियां, तेजी से...

मनपा की नाकामी!, कंट्रोल में नहीं आ रहीं मौसमी बीमारियां, तेजी से फैल रहा डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू

धीरेंद्र उपाध्याय / मुंबई
मानसूनी बीमारियों को लेकर मुंबई मनपा की ओर से तैयारियों के किए गए दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि मुंबई में मौसमी बीमारियां कंट्रोल से बाहर हो गई हैं। शहर में तेजी से फैल रहे स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया, लेप्टो और स्टमक फ्लू जैसे रोगों को नियंत्रित करने में स्वास्थ्य विभाग असफल होता दिख रहा है। दूसरी ओर मनपा की इन नाकामियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
मच्छरों के प्रजनन स्थलों को किया गया नष्ट
मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रैपिड और रिस्पॉन्स टीम की ओर से उपाय योजनात्मक कार्रवाई की जा रही हैं। बताया गया है कि एक से छह अगस्त के बीच में कुल २,२२,५०० घरों के साथ ही १,११,२५०० लोगों का सर्वे किया गया। इसके साथ ही विभिन्न लैबों में खून के २७,९२३ सैंपल लिए गए। डॉ. दक्षा शाह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए ३,५८,९१५ घरों और ३,९२,०६० मच्छरों के प्रजनन स्थलों का निरीक्षण किया। इस बीच ५,८०६ प्रजनन स्रोतों का पता चला है, जिसे नष्ट कर दिया गया।
पानी के लिए गए नमूने
जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए अगस्त में पानी के ४६६ नमूने लिए गए, जिनका परीक्षण किया जाएगा। इस बीच पानी में घातक कीटाणुओं का नाश करने के लिए ९१९ क्लोरीन टैबलेट वितरित की गई हैं। इसके अलावा स्टमक फ्लू से पीड़ित मरीजों को १,१२० ओआरएस उपलब्ध कराया गया। दूसरी तरफ लेप्टो को नियंत्रित करने के लिए जहरीली दवाओं का इस्तेमाल करके १,६०९ चूहों को मारा गया है। इसके साथ ही ९८५ चूहों को पिंजरे के माध्यम से पकड़ा गया है। इतना ही नहीं २०,७२९ इमारतों और २,५३,१२४ झोपड़पट्टियों में ६,५६५ मशीनों के माध्यम से फॉगिंग की गई।
सावधानी ही सुरक्षा का उपाय
मनपा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि बारिश के पानी और भारी बरसात में पैदल चलने से बचें। बुखार, सिरदर्द, चकत्ते पड़ना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी हो या दस्त की शिकायत पर खुद दवा लेने का
मौसमी बीमारियों के आंकड़े
जून
बीमारी        मरीज
मलेरिया        ६७६
गैस्ट्रो         १,७४४
डेंगू           ३५३
लेप्टो            ९७
हेपेटाइटिस      १४१
चिकनगुनिया       ८
स्वाइन फ्लू       ९०
जुलाई
मलेरिया        ७२१
गैस्ट्रो         १,७६७
डेंगू           ६८५
लेप्टो           ४१३
हेपेटाइटिस      १४४
चिकनगुनिया     २७
स्वाइन फ्लू १०६ बजाय नजदीकी मनपा स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पताल में पहुंचकर इलाज कराएं। डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और पूरे कपड़े पहनें।

अन्य समाचार

पहला कदम