हाल ही में संपन्न हुए ‘ऑस्कर’ अवॉर्ड फंक्शन में फिल्म ‘आरआरआर’ के लोकप्रिय गीत ‘नाटू नाटू’ की धूम ने सभी हिंदुस्थानियों को खुशी से नाचने का मौका दे दिया। ‘नाटू नाटू’ को मिले ‘ऑस्कर’ अवॉर्ड का असर अब बॉलीवुड पर भी दिखने लगा है। लोगों पर चढ़ी ‘नाटू नाटू’ की खुमारी के बीच अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में बनी रहनेवाली ‘नागिन’ फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बिकिनी अवतार से फैंस की नींद उड़ाने का प्रयास करती नजर आर्इं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में मौनी रॉय ब्रालेट पहनकर सड़क पर नाचती नजर आती हैं। मियामी बीच वेकेशन एन्जॉय करने के दौरान बनाए गए मौनी के वीडियो पर बवाल मच गया। बिकिनी पहने मौनी समंदर की लहरों के साथ मस्ती करती दिखी थीं। मौनी रॉय के वीडियो की दिशा पाटनी ने तो तारीफ की है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी बोल्डनेस पसंद नहीं आई। फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग भारतीय सभ्यता और संस्कृति के नाम पर कमेंट्स करके मौनी की क्लास ले रहे हैं।