राधेश्याम सिंह / नायगांव
नायगांव पुलिस स्टेशन की अपराध जांच शाखा की टीम ने रिक्शा,घरफोड़ी व अन्य चोरी के मामले में 10 चोरों को गिरफ्तार करके 8 अपराधों की गुत्थी सुलझाने में सफलता पाई है। गिरफ्तार 4 आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। नायगांव थाने के सीनियर पुलिस निरीक्षक रमेश भामे व पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) सागर टिलकर के नेतृत्व में अपराध जांच शाखा के सपोनि. रोशन देवरे व सपोनि. गणेश केकान की टीम ने यह करवाई की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नायगांव पुलिस स्टेशन में दो चोरी की घटना का केस दर्ज किया गया था, जिसमें एक कंपनी का लॉकर तोड़कर, अज्ञात चोर ने कंपनी से नकदी चोरी किया था। इसी क्रम में वाकीपाडा़, बापाणे क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर चोर, घर से नकदी व अन्य सामग्री चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों घटनाओं की शिकायत नायगांव थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उपरोक्त अपराध एवं नायगांव थाना क्षेत्र में घर में चोरी, वाहन चोरी के अन्य पंजीकृत मामलों में चल रहे अपराध की जांच के परिणामस्वरूप प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व एक गुप्त जानकारी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया किअपराधी का पूर्व इतिहास जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि एक आरोपी के ऊपर 5 गंभीर अपराध (डोंगरी, वापी गुजरात, दहिसर, बोरीवली व एम.एच.बी पुलिस स्टेशन) दर्ज हैं। दूसरे आरोपी के ऊपर 2 मामले (दहिसर पुलिस स्टेशन) में दर्ज है। तीसरे आरोपी के खिलाफ मुंबई सिटी पुलिस कमिश्नरेट में 6 मामले दर्ज किए गए थे।