मुख्यपृष्ठटॉप समाचारनराधम ने लिया ‘पॉक्सो’ का बदला...उरण में ‘निर्भया’ कांड!.. झाड़ियों में ले...

नराधम ने लिया ‘पॉक्सो’ का बदला…उरण में ‘निर्भया’ कांड!.. झाड़ियों में ले जाकर हाथ-पैर बांधकर गुप्तांग काटे

-तीन दिन बाद मिली लाश…हैवान दाऊद फरार

सामना संवाददाता / मुंबई

उसके ऊपर ‘पोक्सो’ लगाकर उसे जेल में बंद कर दिया गया था। जेल से छूटने के बाद वह गांव चला गया था। लेकिन ‘पोक्सो’ लगने और जेल जाने के कारण उसके अंदर बदले की आग सुलग उठी थी।

एक नराधम को ‘पोक्सो’ के तहत जेल की हवा खानी पड़ी थी। अब इस नराधम ने इसका बदला लिया है। उसने उरण में एक ‘निर्भया’ कांड कर दिया है। दाऊद शेख नाम के इस नराधम ने युवती की बहुत बुरी तरह से हत्या कर उसकी लाश को क्षत-विक्षत कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। तीन दिन बाद जब युवती की लाश मिली, तब इस मामले का खुलासा हुआ है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हत्यारा उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं, जो उसकी तलाश में जुट गई हैं। इसमें से एक टीम उत्तर प्रदेश भी रवाना हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि २०१९ में लड़की के पिता ने दाऊद की शिकायत पुलिस में की थी। तब उसके ऊपर ‘पोक्सो’ लगाकर उसे जेल में बंद कर दिया गया था। जेल से छूटने के बाद वह गांव चला गया था। लेकिन ‘पोक्सो’ लगने और जेल जाने के कारण उसके अंदर बदले की आग सुलग उठी थी। इसके बाद उसने लड़की को अपने जाल में फंसाकर इस हत्या को अंजाम दिया। लड़की के हाथ-पैर बांधकर गुप्तांग काटे गए थे।
कुत्ते नोच रहे थे युवती का शव!.. तीन दिन तक झाड़ियों में सड़ती रही लाश

नई मुंबई के उरण में कथित रूप से एक युवती की बेरहमी से की गई हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। गुरुवार से गायब इस युवती का शव शनिवार सुबह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव को कुत्तों द्वारा नोचा गया था। इस मामले में आरोपी की पहचान दाऊद शेख के रूप में हुई है। लेकिन पुलिस ने उसका नाम अभी दर्ज नहीं किया है।
एक-दूसरे के संपर्क में थे दोनों
जांच अधिकारी के अनुसार, यह ‘प्रेम संबंध’ का मामला हो सकता है। कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि लड़की कई घंटों तक आरोपी से बात करती थी। पुलिस ने कहा कि लड़की २०१९ से दाऊद शेख नाम के लड़के के संपर्क में थी। लड़की के परिवार को २०१९ में लड़के के बारे में पता चला, जिसके बाद वह वह उरण छोड़कर यूपी अपने गृहनगर चला गया। तब से दोनों फोन पर संपर्क में थे। कुछ दिनों पहले ही वो यहां आया था।
रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोटे ने कहा कि पीड़ित लड़की के माता-पिता ने संदिग्ध दाऊद शेख का नाम लिया है, लेकिन प्रथम दृष्टया हमने एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि शेख ने उनकी बेटी की हत्या की है क्योंकि उन्होंने २०१९ में शेख के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कराया था।
२५ जुलाई से लापता थी युवती
गौरतलब है कि २६ जुलाई को २० वर्षीय युवती का शव नई मुंबई के उरण तालुका के कोटनाका में एक पेट्रोल पंप के पास सुनसान सड़क पर खून से लथपथ मिला। लड़की के पिता ने २५ जुलाई को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह एक निजी कंपनी में डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम करती थी। २५ जुलाई की सुबह पीडिता घर से यह कहकर निकली थी कि वह एक दोस्त के घर जा रही है, लेकिन वापस नहीं लौटी।

अन्य समाचार

आया वसंत