मुंबई। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक और सॉल्वर को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रौनक बताया है। इससे पहले सीबीआई ने सॉल्वर दीपेंद्र शर्मा और कुमार मंगलम बिश्नोई और सेटर शशिकांत पासवान को गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार, सॉल्वर रौनक ५ मई को झारखंड के हजारीबाग में मौजूद था और उसने भी अन्य छात्रों के साथ मिलकर प्रश्नपत्र हल किया था। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई आरोपी रौनक की तलाश कर रही थी। सीबीआई को उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने सॉल्वर रौनक को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे ३ अगस्त तक सीबीआई रिमांड में भेज दिया। बता दें कि सीबीआई ने नीट मामले में पटना एम्स से चार, रांची रिम्स से एक और भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया है।