मुख्यपृष्ठसमाचारजेल में नवजातों को मिला नाम

जेल में नवजातों को मिला नाम

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई की जिला महिला जेल में अपनी मांओं के साथ बंद दो नवजात बच्चों को कल उनकी पहचान मिली। मुंबई जिला महिला जेल एवं ‘आंगन’ सामाजिक संस्था की संयुक्त पहल तथा कारागार उप महानिरीक्षक, दक्षिण मंडल, मुंबई श्री योगेश देसाई के मार्गदर्शन में दो महिला बंदियों के साथ जेल में बंद उनके दो बच्चों का नामकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक बच्चे का नाम सारांश और दूसरी बच्ची का नाम मायशा रखा गया।
जेल में होने के बावजूद यह नामकरण समारोह पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में मनाया गया, जिसमें जेल में बंद महिला कैदी और जेल अधिकारी-कर्मचारी परिवार की तरह शामिल हुए। इस दौरान आंगन संस्था के माध्यम से अपने बच्चों के साथ बंद महिलाओं और उनके बच्चों को कपड़े, खिलौने एवं अन्य खाद्य पदार्थ उपहार स्वरूप दिए गए। इस दौरान जेल अधीक्षक, मुंबई जिला महिला जेल कीर्ति चिंतामणि (दहाले), महिला जेल अधिकारी अमृता दशवंत, महिला जेल अधिकारी स्वाति पवार, महिला जेल अधिकारी तेजश्री व्हावल और आंगन संस्था की सहायक निदेशक, स्मिता धर्ममेर, आंगन स्वैच्छिक समिति सदस्य रचना और पेरिन, आंगन संस्थापक सुपर्णा आदि गणमान्य प्रमुख रूप उपस्थिति रहीं।

अन्य समाचार