सामना संवाददाता / नई दिल्ली
बीते लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया था। मोदी राज में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। कांग्रेस पिछले कई दिनों से यह आरोप लगा रही है कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर नतीजों में हेरीफेरी कर जीत हासिल की है। भाजपा की इस शर्मनाक साजिश को लेकर न केवल कांग्रेस ने हमला बोला है बल्कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और भारतीय राजनीतिक अर्थशास्त्री और सामाजिक टिप्पणीकार परकला प्रभाकर ने माना है कि ७९ सीटों पर नतीजों में बीजेपी ने हेराफेरी की है। आम जनता का भी यही मानना है कि भाजपा देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है और जनता को मूर्ख बनाया है।