मुख्यपृष्ठनए समाचारचैन से नहीं जीने दे रहे ठाणे के चेन चोर...आयुक्तालय क्षेत्र में...

चैन से नहीं जीने दे रहे ठाणे के चेन चोर…आयुक्तालय क्षेत्र में बढ़े चोरी के मामले…चेन चोरी में हुआ ७ फीसदी का इजाफा

सामना संवाददाता / ठाणे

इस साल जनवरी से नवंबर तक कमिश्नरेट की सीमा में चैन चेन चोर चैन से सोने नहीं दे रहे है। आयुक्तालय क्षेत्र में सोने की चेन चोरी के १९८ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से ७१ फीसदी यानी १४० अपराधों को सुलझाने में पुलिस सफल रही है। पिछले साल इसी अवधि में १९१ अपराध के मामले दर्ज किए गए थे। इस प्रकार १३२ अपराधों का खुलासा हुआ। यह अनुपात ६९ फीसदी था। दो साल के आंकड़ों की तुलना करें तो इस साल अपराधों की संख्या में सिर्फ सात की बढ़ोतरी हुई है इसलिए यह कुछ हद तक राहत देने वाली बात है कि इस वर्ष अपराध सुलझाने की दर में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल की तरह इस साल अन्य शहरों की तुलना में देखा जा रहा है कि सोने की चेन चोरी की सबसे ज्यादा वारदातें ठाणे शहर में हो रही हैं। ठाणे में दो पुलिस सर्कल हैं, सर्कल वन (ठाणे) और सर्कल फाइव (वागले एस्टेट)। नवंबर २०२४ तक ठाणे के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में क्रमश: ४० और ४६, कुल ८६ सोने की चेन चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। सभी पांच सर्कल में दर्ज अपराधों में से सर्कल चार (उल्हासनगर) में सबसे अधिक ४८ अपराध दर्ज किए गए हैं। पिछले साल इस सर्किल में २० अपराध दर्ज किए गए थे। हालांकि इस साल अपराधों की संख्या में २८ की बढ़ोतरी हुई है।
जनवरी से नवंबर (गोल्ड चेन अपराध) (२०२३ -२०२४)
सर्कल १ (ठाणे) ४७, ३२ ४० २६
सर्कल २ (भिवंडी) २८, २६ २६ ११
सर्कल ३ (कल्याण) ४७, ४१ ३८ ३२
सर्कल ४ (उल्हासनगर) २० ०९ ४८ ३७
सर्कल ५ (वागले एस्टेट) ४९, २४,४६ ३४ मामले दर्ज किए गए है।

अन्य समाचार