मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा ने दिया अब गद्दार गुट को झटका! ...महायुति धर्म का नहीं...

भाजपा ने दिया अब गद्दार गुट को झटका! …महायुति धर्म का नहीं कर रही है पालन …शिंदे ने की शीर्ष नेताओं से शिकायत

सामना संवाददाता / मुंबई
भारतीय जनता पार्टी की फितरत ही धोखा देना है, तभी तो उसने एनडीए में अपने शिवसेना सहित तमाम सहयोगी दलों को धोखा दिया। अब शिवसेना के गद्दारों को भी भाजपा ने धोखा दिया है। अब उसे शिंदे गुट पसंद नहीं आ रहा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा के लोग कई ठिकानों पर शिंदे गुट के खिलाफ काम कर रहे हैं। जिसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भाजपा आलाकमान से प्रदेश भाजपा नेताओं की शिकायत की है। शिंदे ने शिकायत में कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा नेता महायुति धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में शिंदे गुट और भाजपा में एक बार फिर ठन गई है।
प्रदेश में कई जगह भाजपा के लोग शिंदे गुट के उम्मीदवार को हराने में जुटे हैं, लेकिन माहिम सीट को लेकर लड़ाई तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने मांग शुरू कर दी है कि शिंदे को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित के लिए सीट छोड़नी चाहिए। इसके लिए शिंदे पर भारी दबाव बनाया जा रहा है। जबकि शिंदे ने पहले ही माहिम सीट पर अपना वैंâडिडेट उतार दिया है, जहां से शिंदे के मौजूदा विधायक हैं। नारायण राणे और मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार जैसे भाजपा नेताओं ने कहा था कि शिंदे को अपने उम्मीदवार सदा सरवणकर का नाम वापस ले लेना चाहिए और अमित ठाकरे का समर्थन करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ ऐसी चर्चा है कि शिंदे की शिकायत के बाद भाजपा नेताओं ने सुर बदल लिया और कहा कि अब एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार, सदा सरवणकर ही महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार हैं। भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि हम महायुति के प्रत्याशी के साथ है।

अन्य समाचार