सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई से सटे ठाणे के बदलापुर में दो मासूम बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब मुंबई से भी एक मासूम के साथ रेप की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि २१ साल के एक युवक ने १३ साल की बच्ची को अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर उसके साथ कई बार रेप किया है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने पहले मुंबई के अंधेरी में फिर गुजरात में पीड़िता का रेप किय जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी शहर के गोरेगांव इलाके में एक होटल में काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन लड़की कुछ दिनों बाद खुद ही घर लौट आई। इसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिवार को बताया। मुंबई पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने वकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।