मुख्यपृष्ठटॉप समाचारअब बिहार की बारी है...लोकसभा के वोटर विधानसभा में कट!

अब बिहार की बारी है…लोकसभा के वोटर विधानसभा में कट!

-चुनाव आयोग की ‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी का फिर हमला

-एसआईआर पर फिर भड़के नेता विपक्ष

सामना संवाददाता / मुंबई

मतदाता सूची का एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) वोट चोरी का नया तरीका है। इस तरह का आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगाया है। अब राहुल गांधी ने अपने व्हॉट्सऐप चैनल पर साझा की गई एक पोस्ट में कहा कि जिन मतदाताओं ने पिछली लोकसभा चुनाव में मतदान किया था, उनका नाम इस बिहार विधानसभा के लिए चल रही एसआईआर प्रक्रिया में काट दिया गया है। ऐसे लोगों से मैं मिला हूं।
एक फोटो साझा करते हुए राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि एसआईआर अब वोट चोरी का नया हथियार बन गया है। इस फोटो में उनके साथ खड़े लोग ही इस वोट चोरी के जिंदा सबूत हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि इन सभी ने वर्ष २०२४ के लोकसभा चुनाव में मतदान किया था, लेकिन जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आया, वैसे-वैसे उनकी पहचान और अस्तित्व को चुनावी सूची से मिटा दिया गया।
वोट चोरी का ऑर्डर ऊपर से आया है!
बिहार की वोट अधिकार रैली में गरजे राहुल गांधी
बिहार में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष वोट अधिकार रैली निकाल रहा है। इस रैली में उपस्थित जनसभा में राहुल गांधी ने गरजते हुए कहा, ‘जिन लोगों ने पिछले ४-५ चुनावों में वोट किया, बिहार में उनका भी वोट चोरी कर लिया। जब वजह पूछा तो एक ही जवाब मिला, ‘ऊपर से ऑर्डर आया है। ये गरीबों के अधिकार की लड़ाई है हम रुकेंगे नहीं। वोट चोरी रोक कर रहेंगे।’ राहुल की इस बात पर लोगों ने जमकर समर्थन किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘लोकतंत्र में आम जनता के पास सबसे बड़ा अधिकार है वोट का अधिकार, जिसका इस्तेमाल करके जनता सरकार चुनती है। इसका यह भी मतलब है कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है, लेकिन आज वोट चोरी के जरिए इस बुनियादी अधिकार को छीना जा रहा है। वोटर अधिकार यात्रा जनता के वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। वोट चोरी बंद होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।’
आम लोगों का गुस्सा है
रैली के दौरान सांसद अभय कुशवाहा ने कहा, ‘पूरी भारतीय जनता पार्टी बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चुनाव आयोग को गुमराह करके वोटों में हेराफेरी और वोट चोरी कराने में लगी है। यह आम लोगों का गुस्सा है।’

अन्य समाचार