मुख्यपृष्ठविश्वअब ओरोपोच वायरस का आतंक ... ब्राजील में हुई पहली मौत!

अब ओरोपोच वायरस का आतंक … ब्राजील में हुई पहली मौत!

ब्राजील में ओरोपोच वायरस के संक्रमण से दुनिया की पहली मौत हुई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बाहिया में ३० साल की दो महिलाओं की इस वायरस से मौत हुई। दोनों में डेंगू, मलेरिया या अन्य वेक्टर जनित बीमारियों जैसे लक्षण थे। विशेषज्ञों के अनुसार, इस वायरस का इंसानों में संक्रमण बेहद दुर्लभ है। ओरोपोच वायरस एक अज्ञात बीमारी है। यह संक्रमित मच्छरों के काटने से पैâलती है।
ओरोपोच वायरस पेरिबुनियाविरिडे परिवार के वायरल जीनस ऑर्थोबुनिया वायरस के सिम्बू सीरोग्रुप से संबंधित है। इसका पता पहली बार १९५५ में चला था। त्रिनिदाद और टोबैगो के एक गांव में एक वनकर्मी को इसका संक्रमण लगा था। उसे बुखार हो गया था। वनकर्मी ओरोपोच नदी के पास वेगा डी ओरोपोच के पास रहता था। इस वजह से वायरस का नाम ओरोपोच रखा गया। २००० में ओरोपोच वायरस के संक्रमण का मामला ब्राजील, पनामा और पेरू में सामने आया।

हंता वायरस से
अमेरिका में ४ की मौत
चूहों या उनके पेशाब या लार के संपर्क में आने से लोग जानलेवा हंता वायरस से संक्रमित हो जाते हैं। इससे हंता वायरस पल्मोनरी सिंड्रोम व हैमोराजिक फीवर विद रीनल सिंड्रोम बीमारी होती है। इसके लक्षणों में थकावट, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, उल्टी डायरिया, पेट दर्द शामिल हैं। एरिजोना (अमेरिका) में इससे ४ लोगों की मौत हो गई है।

अन्य समाचार