मुख्यपृष्ठनए समाचारमुख्यमंत्री के जिले में गणेशोत्सव पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भीख मांगकर सड़कों...

मुख्यमंत्री के जिले में गणेशोत्सव पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भीख मांगकर सड़कों के भरे गड्ढे!

सड़कों पर गड्ढों की भरमार
अनिल मिश्रा / उल्हासनगर
ईडी सरकार ने गणेशोत्सव से पहले राज्य की सभी मनपाओं सहित हाइवे के गड्ढों को भरने का आदेश दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जिले में सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। भ्रष्टाचार के लिए बदनाम उल्हासनगर महापालिका गणेशोत्सव आने के बाद भी सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने में असमर्थ दिखाई दी। हेल्पिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष सत्यम पुरी ने बताया कि उल्हासनगर की सड़कों पर पड़े गड्ढों ने उल्हासनगर के लोगों की हालत खराब कर दी है। उल्हासनगर कैंप तीन- चार को जोड़ने वाले उल्हासनगर रेलवे उड़ान पुल व फारवर लाइन से होकर बाप्पा की बड़ी संख्या में मूर्तियां आती हैं। पुल पर पड़े गड्डे से मूर्तियां खंडित हो सकती है। बता दें कि उल्हासनगर के भाजपा के विधायक कुमार आइलानी और सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र डा. श्रीकांत शिंदे हैं। इसके बावजूद सड़कों पर गड्ढों को भरने के लिए सामािजक कार्यकर्ताओं को भीख मांगकर गड्ढों को भरने का काम करना पड़ रहा है। सबसे मजेदार और शर्मनाक बात यह है कि चंदा देने वालों में खुद भाजपा विधायक कुमार आइलानी का भी समावेश है। बताया जाता है कि सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को विधायक कुमार आइलानी ने ग्यारह हजार का चंदा दिया। जिसको लेकर विधायक कुमार आइलानी शहर में मजाक का पात्र बने हुए हैं।

अन्य समाचार