मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिउत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्तर भारतीय गौरव पुरस्कार से उत्कृष्ट कार्य...

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्तर भारतीय गौरव पुरस्कार से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

राधेश्याम सिंह / नालासोपारा

नालासोपारा में उत्तर भारतीय विकास मंच द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उत्तर भारतीय गौरव पुरस्कार समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, नालासोपारा विधायक राजन नाईक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व विधायक राजेंद्र गावित, भारतीय पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली, देवदूत वानर सेना संरक्षक अजित सिंह, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जिलाअध्यक्ष पंकज देशमुख, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटील, राकांपा प्रदेश महासचिव पारसनाथ तिवारी, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रदेश संगठक अवधेश शुक्ला और नागपुर के पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी मौजूद रहे।
समारोह में उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह को ‘उत्तर भारतीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। समाजरत्न सम्मान डॉ. अरविंद कुमार सिंह, भवन निर्माता धर्मानंद यादव और योगाचार्य डॉ. जयनाथ यादव को प्रदान किया गया। गायक सुरेश शुक्ला और पत्रकार राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा धर्म कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिजेंद्र सिंह और डॉ. दिनेश चतुर्वेदी तथा जयमहाकलेश्वर संस्था को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संस्था अध्य्क्ष नागेंद्र तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. ओमप्रकाश दुबे आदि ने संस्था द्वारा किये गये विभिन्न सामाजिक ,सांस्कृतिक कर्यो के बारे में उपस्थित जनसमुदाय को अवगत करते हुए भारी संख्या कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में आभार व्यक्त किए।

अन्य समाचार