दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें हैं, जिन्हें देखने के लिए भी अजीबोगरीब तरीके अपनाने पड़ते हैं। ऐसी ही एक जगह है, जिसे देखने के लिए निर्वस्त्र होकर जाने की शर्त है। यह एक म्यूजियम है, जिसमें हर महीने एक शाम न्यूड तस्वीरों की एग्जीबिशन लगी है और इस एग्जीबिशन को देखने के लिए लोगों को भी न्यूड होना पड़ेगा। उन्हें कीचड़ से बचने के लिए और लकड़ी के फर्श पर चलने के लिए सिर्फ जूते पहने की अनुमति है। यह म्यूजियम फ्रांस के शहर मार्सिले में है, जिसे मार्सिले म्यूजियम के नाम से जाना जाता है। मार्से (फ्रांस) के एक म्यूजियम में केवल न्यूड विजिटर्स को प्रदर्शनी देखने के लिए प्रवेश दिया जाता है। फ्रांस के एफएफएन नेचरिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के चीफ एरिक स्टेफनट के अनुसार, महीने में एक बार यह प्रदर्शनी लगती है तब विजिटर्स केवल जूते पहनकर अंदर जा सकते हैं। एक विजिटर ने बताया कि प्रदर्शनी में करीब ६०० तस्वीरें, पेंटिंग्स, स्कल्पचर आदि हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड से आए २ लोगों ने प्रâांस के कल्चर और इस म्यूजियम को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और द गार्जियन को बताया कि वे यह देखकर हैरान हैं कि फ्रांस के लोग कितने आजाद ख्यालों के हैं। किरेन पार्कर-हॉल और जेंडर पैरी ने बिना कपड़ों के म्यूजियम में एग्जीबिशन देखी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अनोखा अनुभव है, क्योंकि इंग्लैंड में ऐसी आजादी नहीं है, वहां न्यूड होना अजीब माना जाता है, लेकिन जो लोग नेचर का मजा वास्तव में लेना चाहते हैं, वे फ्रांस आ सकते हैं और इस म्यूजियम में घूम सकते हैं। फ्रांस नैचुरिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख ब्रूनो सॉरेज़ कहते हैं कि १९वीं सदी में नैचुरिस्ट आंदोलन की शुरुआत स्विटजरलैंड और जर्मनी में हुई थी। प्रâांस में पहला नैचुरिस्ट ग्रुप १९३० में दक्षिण-पूर्वी प्रोवेंस एरिया में उभरा और पूरे देश में फैल गया। लेकिन क्या पूरे कपड़े पहनकर भी लोग इस एग्जीबिशन को देखने आ सकते हैं? इसके जवाब में म्यूजियम के प्रवक्ता बताते हैं कि इसे थोड़ा अजीब माना जा सकता है, क्योंकि टिकट बुक करने वालों के लिए किसी न किसी अवस्था में न्यूड रहना अनिवार्य है।