एम एम एस
अमेरिका के एक बिलेनियर ने अपनी पत्नी से कहा कि वो उसकी जरूरतें वह जब चाहे तब हमेशा पूरी करें। उसकी पत्नी का आरोप था कि जब वो प्रेग्नेंट थी, तब भी उसका पति लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करता था। उसके मना करने पर उसका पति उसे धमकी देता था कि वह बाहर किसी और से संबंध बना लेगा। आखिर उसकी पत्नी ने उसे तंग आकर कोर्ट में डिवोर्स के लिए अर्जी लगाई है। अर्जी में उसने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया कि वह उसे ‘ओपन मैरिज’ के लिए दबाव डालता रहा है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह ओपन मैरिज क्या है? आखिर उसका पति अपनी पत्नी पर ओपन मैरिज के लिए दबाव क्यों बना रहा था। ओपन मैरिज एक ऐसा मैरिज कॉन्सेप्ट है, जिसमें वाइफ हसबैंड टेक म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग के तहत शादी में रहते हुए अन्य लोगों के साथ भी रोमांटिक और शारीरिक संबंध बना सकने के लिए ओपन रहते हैं। ओपन मैरिज में दोनों ही पार्टनर ईमानदारी और ट्रांसपेरेंसी यानी पारदर्शिता के साथ अपनी फ्रीडम को बनाकर रखते हैं।
ओपन मैरिज में सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि इस कांसेप्ट को लेकर वाइफ एंड हसबैंड दोनों की सहमति बेहद जरूरी है। दोनों में से एक भी अगर इस कांसेप्ट को लेकर राजी नहीं है तो बात गंभीर रूप ले सकती है। जैसे कि उसे टेक बिलेनियर की पत्नी ने अपने पति के इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए (ओपन मैरिज के अलावा बहुत सारे मुद्दे हैं, जो डिवोर्स का कारण बने हैं) कोर्ट तक पहुंच गई और डिवोर्स की मांग करने लगी!
ओपन मैरिज पर रिलेशनशिप एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें शादी में बिना धोखा या चीटिंग किए, दोनों ही पार्टनर म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग यानी आपसी समझ से रिश्ते के बाहर रोमांटिक और फिजिकल रिलेशनशिप बनाते हैं।
पश्चिमी देशों में ओपन मैरिज का कॉन्सेप्ट कोई नया नहीं है। सेक्स को एक टैबू न मानने वाले दिमागी तौर पर खुले विचार रखनेवाले लोगों ने इस कॉन्सेप्ट को हाथों हाथ ले लिया। देखते ही देखते यह कॉन्सेप्ट जंगल की आग की तरह देशों की सीमाएं लांघता उन देशों में भी पहुंच गया, जहां पर विवाह नामक संस्था को ईश्वरीय आज्ञा और एक सामाजिक बंधन मानकर निभाया जाता रहा है। ऐसे देश जहां पर कट्टरपंथियों का बोलबाला है वहां पर भी है। धीरे-धीरे समाज के एक हिस्से को अपने गिरफ्त में ले चुका है।
ओपन मैरिज का ट्रेंड बीते कुछ सालों में इंडिया में खूब तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है। ओपन मैरिज का ट्रेंड इंडिया में बढ़ने के पीछे की वजह लोगों का बदलता बर्ताव है। एक्सपर्ट के मुताबिक, समय के साथ लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। ऐसे में बहुत सारे लोगों के लिए रिश्ते के बाहर रोमांस और फिजिकल रिलेशनशिप बनाना सामान्य हो गया है। ओपन मैरिज पर बहुत से लोगों का ऐसा भी मानना है कि इससे परिवार में खुशी बनी रहती है और शादी का अंत तलाक नहीं होता है।
सलोनी और जोसेफ दोनों कॉलेज के वक्त से अच्छे दोस्त थे। दोनों ने शादी तो कर ली, लेकिन दोनों ने इंडस्ट्री अलग-अलग चुनी। मल्टीनेशनल कंपनी में दिनभर काम का तनाव। जोसेफ ने आईटी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। उसकी टेक कंपनी क्योंकि विदेशी कंपनियों से डील करती थी इसलिए उसकी रात उसके दफ्तर में गुजर जाती। सलोनी टिपिकल हिंदुस्तानी कंपनी में एम्प्लॉई थी। दिनभर खटने के बाद रात को ही फ्री हो पाती थी।
उसकी रातें अकेली कटतीं। दोनों को याद नहीं था कि हनीमून के बाद उन्होंने कभी साथ वक्त गुजारा था।
एक लंबे अरसे के बाद दोनों को छुट्टी मिली थी क्रिसमस में। दोनों अपने दोस्त की शादी में ऊटी पहुंचे थे। रात की पार्टी के बाद जब सुबह सलोनी की नींद खुली तो वह जोसेफ की बाहों में नहीं थी। उसने अपने आप को संभाला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त पड़े थे। वह अश्विन के साथ थी। अश्विन जो उसका कुलीग था और उनका कॉमन फ्राॅड भी। अश्विन की नींद नहीं खुली थी। उसने बोतल से दो-चार पानी के घूंट पिए और याद करने की कोशिश करने लगी। रात को शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद सभी हॉल में डांस कर रहे थे। पीने का दौर चल रहा था। एक लंबे समय के बाद सभी पुराने दोस्त मिले थे तो सब खुलकर पी रहे थे, हंस रहे थे मजाक-मस्ती भी कर रहे थे। उसे याद आया कि धीरे-धीरे सभी लोग पीने के बाद मर्यादा की सीमाएं लांघने लगे थे।
अश्विन उसके साथ डांस कर रहा था। हालांकि, अश्विन की वाइफ भी आई हुई थी, लेकिन वह किसी और के साथ मस्त थी। अश्विन ने डांस करते-करते उसे दो-चार बार किस करने की कोशिश की थी। शुरुआत में उसे कुछ अटपटा लगा था, लेकिन बाद में उसने कोई रोक-टोक नहीं की। उसकी नजर जोसेफ पर पड़ी। वह भी अपनी कुलीग के साथ नाच रहा था, जो जोसफ के फर्म में उसकी बॉस थी। जोसेफ ने उसे बहुत पहले अपनी बॉस क्रिस्टीना के बारे में बताया था। क्रिस्टीना जर्मन की थी। एक डिवोर्सी थी और हिंदुस्तान में जोसेफ की कंपनी की सीईओ थी, लेकिन वह जिस तरह से उसके साथ इन्वॉल्व हो रही थी, उससे लग रहा था कि वह उसकी बस काम और फ्राॅड ज्यादा है। अश्विन के साथ नाचते-नाचते सलोनी ने गौर किया कि जोसेफ को क्रिस्टीना अपनी तरफ खींचकर किस कर रही थी।
उसके साथ अश्विन है तो जोसेफ कहां है? उसके सवाल किया खुद से! शायद क्रिस्टीना के साथ! उसके दिमाग में जो कुछ कौंधा, वह सच भी हो सकता था! अगर वह खुद अश्विन के साथ इस कमरे में थी तो जाहिर है जोसेफ क्रिस्टीना के साथ रहा होगा! फिर क्रिस्टीना की आने की वजह क्या रही होगी, क्योंकि वह तो इस पुराने ग्रुप से किसी को नहीं जानती थी। क्योंकि इस मैरिज फंक्शन में ज्यादातर वही थे, जो उसके कॉलेज से जुड़े हुए थे। इसका मतलब क्रिस्टीना को जोसेफ ने इनवाइट किया था?