सामना संवाददाता / मुंबई
विहंगम योग संत समाज-सेन्ट्रल मुंबई एवं ठाणे जिला द्वारा विहंगम योग के प्रणेता बीस कला विभूषित अनंत श्री सदगुरु सदाफलदेव जी महाराज का 137 वां जन्मजयंती, 25 अगस्त 2024 को “सेन्ट्रल रेलवे वेलफेयर” हाल, रेलवे कॉलोनी, जी.टी.बी नगर (पश्चिम) में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भव्य आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया तथा साथ में पांच कुंडिय विश्व शांति वैदिक हवन भी किया गया। वैदिक मंत्रों से सभी गुरुभाई और गुरुबहनों ने हवन में आहुतियां प्रदान किए जिससे पूरी रेलवे कॉलोनी गुंजायमान हो उठा।
विहंगम योग संगठन एक गैर लाभकारी संगठन है और “योग और अग्रिम ध्यान प्रशिक्षण” में अग्रणी है, जिसका उद्देश्य सभी पहलुओं में मानव जीवन का उत्थान करना है। संगठन की स्थापना वर्ष 1924 में बीस कला विभूषित परम पावन अनंत श्री सदगुरु सदाफल देव जी महाराज ने की थी, जिन्होंने 17 वर्षों की कठोर साधना के बाद इस अद्भुत विहंगम योग ध्यान तकनीक की खोज की थी।
कार्यक्रम का आयोजन और उसको सफल बनाने में अहम भूमिका जितेंद्र तिवारी, प्रदीप उपाध्याय, अनिल सिंह, चेतन श्रीवास्तव और सभी विहंगम योग संस्थान के गुरुभाई और गुरुबहनों के सहयोग से संपन्न हुआ। उक्त जानकारी जितेंद्र तिवारी और चेतन श्रीवास्तव द्वारा दी गई।