अमिताभ श्रीवास्तव
सामान्य अर्थों में हाफ बेड रेंटल को आधा बिस्तर किराए पर देना कहते हैं मगर असल में यह कोई सामान्य नहीं है। है खतरनाक किंतु रोमांचकारी भी उतनी ही है। यह खबर ट्रेंडिंग की दुनिया में सबसे अव्वल खबर मानी जा रही है क्योंकि एक महिला ने इस अनोखे कार्य की शुरुआत की और आज वह वायरल हो चुकी है। कनाडा की एक महिला ने अजब आयडिया लगाया और बिजनेस शुरू किया हाफ बेड रेंटल का। यह देखते ही देखते आज इतना अधिक प्रचारित हो गया कि इसकी खबर पूरी दुनिया में पैâल गई। कनाडा की ३७ वर्षीय महिला मॉनिक जेरेमिआह ने आर्थिक तंगी से निपटने के लिए अपने बेड का आधा हिस्सा किराए पर देना शुरू किया। कई लोगों ने इसे अनोखा, तो कुछ ने खतरनाक बताया। दरअसल, जब मॉनिक की सारी कमाई के रास्ते बंद हो गए, उसका ब्रेकअप भी हो गया, तो वह अकेली रहने लगी थी लेकिन अकेले घर का किराया देना उसके लिए मुश्किल हो गया। तब उसने एक ऐसा तरीका खोज निकाला कि उसने अपने बेड का आधा हिस्सा किराए पर देना शुरू किया। उसने ऑनलाइन एक पोस्ट डाली। उसकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी रुचि दिखाई। वहीं, देखते ही देखते मॉनिक ने हर महीने करीब ५०,००० रुपए तक कमाना शुरू कर दिया। मॉनिक ने इसके साथ कुछ शर्तें भी रखीं। सबसे अहम शर्त यह थी कि वह अपने रूममेट से `कडलिंग’ यानी गले लगकर सोने की अनुमति दे सकती है, लेकिन यह केवल आपसी सहमति से ही होगा। कोई भी जबरदस्ती नहीं कर सकता। इस आइडिया को `हॉट बेडिंग’ कहा जा रहा है, जिसके चलते कई लोग इस ट्रेंड को आजमा रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे ‘स्मार्ट मूव’ कहा, वहीं कई लोगों ने इसे खतरनाक और जोखिम भरा करार दिया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर कोई आपराधिक प्रवृत्ति वाला शख्स सामने आ जाए, तो यह तरीका जानलेवा भी साबित हो सकता है।
गोलीमार प्यार
प्यार अंधा होता है। इसका मतलब यह नहीं होता कि हत्या कर दी जाए। दरअसल, प्यार अंधा होने से मतलब है कि वो ऊंच-नीच, जात-पात नहीं देखता, बस प्यार होता है। ऐसा प्यार जो सामने वाले को सम्मान दे, उसे सुख पहुंचाए। मगर आजकल प्यार केवल एक आकर्षण का नाम है। सिर्फ स्वार्थ पूर्ति। वासना। यह मानसिक विकृति है और हर जगह ऐसे विक्षिप्त लोग दिखने लगे हैं, जो प्रेम के नाम पर अपराध करते हैं। गोरखपुर की यह घटना भी इसी का एक उदाहरण है। जहां एक युवक ने घर में घुसकर एकतरफा प्यार के चक्कर में एक युवती को गोली मार दी। बीच-बचाव करने जब उसकी बहन पहुंची तो उसे भी गोली मार दी और खुद के सीने में भी सटाकर गोलीमार आत्महत्या करने की कोशिश की है। अमनदीप नामक युवक ने यह कदम उठाया। तीनों अस्पताल में है। पुलिस जांच में लगी हैं। दरअसल, एकतरफा प्रेम क्या होता है? प्रेम सिर्फ प्रेम होता है और जिससे होता है उसके लिए जीना होता है। इसमें कोई मांग नहीं होती। यदि प्रेम में मांग है तो वह प्रेम नहीं बल्कि सौदा कहलाता है। जब सौदा पूरा नहीं होता तो अमनदीप की तरह ही आदमी पागलपंती करता है। विक्षिप्त हो जाता है। आजकल यही सब देखने को मिल रहा है। प्रेम के नाम पर वासनापूर्ति के तरीके खोजे जा रहे हैं और जब ऐसा होते नहीं दिखता तो अपराध की दुनिया में प्रवेश हो जाता है। इससे बचने की जरूरत है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)