अमिताभ श्रीवास्तव
केकेआर टीम को सपोर्ट करने पहुंची फिल्म अभिनेत्री जैकलीन वेंकटेश अय्यर के एक छक्के पर इतनी इम्प्रेस हो गई कि खड़े होकर अय्यर को इशारा करती हुई नजर आई। जैकलीन का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि केकेआर की टीम को हार का सामना करना पड़ा मगर वेंकटेश का छक्का जैकलीन का दिल लूट ले गया। अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन राजस्थान की ओर से दसवां ओवर डालने के लिए आए। इस दौरान वेंकटेश ने ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर अश्विन को दो दनदनाते छक्के जड़े। वेंकटेश के इन गगनचुंबी छक्कों को देख जैकलीन हैरान रह गई और उनका रिएक्शन वैâमरे में वैâद हो गया। जैकलीन काफी खुश हुई और वह हाथों से इशारा कर बताती भी नजर आई की वैâसे गेंद हवा में उड़ती चली गई। उनके इस रिएक्शन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
हिटमैन केकेआर में शामिल
आप चौंक जाएंगे कि हिटमैन रोहित शर्मा तो मुंबई टीम के कप्तान हैं फिर केकेआर की टीम में वैâसे शामिल हो सकते हैं। ठीक वैसे जैसे पिछले दिनों दर्शक दीर्घा में बूढ़े धोनी बैठे हुए दिखे। जी हां ये हमशक्ल की बात है। अब रोहित शर्मा का हमशक्ल दिखा जो केकेआर की टी शर्ट पहने हुए था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम भी रोहित सलूजा है, जो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एंकर हैं। इंस्टाग्राम पर उसके ३५००० से ज्यादा फॉलोअर्स है, जिनके लिए वह अपने कई सारे वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसमें उनका लुक काफी कुछ रोहित शर्मा से मिलता-जुलता नजर आता है। इंस्टाग्राम पर सारटेड सलूजा नाम से बने पेज पर ये वीडियो शेयर किया गया, जिसमें आप देखेंगे कि एक शख्स कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी पहने नजर आ रहा है और इसके बाद उसकी और रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें साथ दिखाई दे रही है, जिसमें दोनों हूबहू एक जैसे नजर आ रहे हैं। इसको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का भी सिर घूम गया और यूजर्स भी कहने लगे नेक्स्ट टाइम मुंबई की जर्सी पहनकर पिच पर ही एंट्री मार लेना भाई।
रेनबो बेबी
आईपीएल के बीच यह खबर आरसीबी के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के लिए बड़ी खुशी की बात है। दरअसल मैक्सवेल डैडी बनने वाले हैं और यह खबर उनकी पत्नी तथा हिंदुस्थानी मूल की विनी रमन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ग्लेन और मैं यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं कि हमारा रेनबो बेबी सितंबर २०२३ में आनेवाला है। हमारे लिए यह स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे लिए यह यात्रा आसान नहीं रही है। मैं पहले से जानती हूं कि इस तरह की पोस्ट देखना कितना दर्दनाक हो सकता है और आप सोचते हैं कि आपका समय कब आएगा। हम अपना प्यार और ताकत अन्य कपल्स को भेजते हैं जो फर्टिलिटी या किसी तरह के नुकसान से जूझ रहे हैं। विनी रमन मेलबर्न में एक दवाई कंपनी में काम करती हैं। उनका परिवार मूल रूप से चेन्नई का रहनेवाला है। इसी वजह से दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। मैक्सवेल और विनी रमन पहली बार साल २०१३ में मिले थे।
(लेखक सम सामयिक विषयों के टिप्पणीकर्ता हैं। ३ दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं व दूरदर्शन धारावाहिक तथा डाक्यूमेंट्री लेखन के साथ इनकी तमाम ऑडियो बुक्स भी रिलीज हो चुकी हैं।)