मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पैवेलियन : रानी के नाम पर स्टेडियम

आउट ऑफ पैवेलियन : रानी के नाम पर स्टेडियम

अमिताभ श्रीवास्तव
यह पहली बार है किंतु अब तक का सबसे बड़ा सुखद क्षण। हिंदुस्थानी टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम से रायबरेली में हॉकी स्टेडियम बनाया गया है। पहली बार किसी महिला हॉकी खिलाड़ी के नाम पर स्टेडियम बना है। रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्टेडियम की तस्वीरें भी शेयर कीं, जहां वह स्टाफ सदस्यों के साथ स्टेडियम का उद्घाटन कर रही हैं। अपना आभार व्यक्त करते हुए रानी ने कहा, मेरे नाम से स्टेडियम बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इसे हिंदुस्थानी महिला हॉकी टीम को समर्पित करती हूं। मुझे उम्मीद है कि यह आने वाली पीढ़ी और प्लेयर्स को प्रेरित करेगा। रानी की कप्तानी में टीम इंडिया २०२० में ओलिंपिक्स में पहली सेमीफाइनल में पहुंची थी। रानी ने इस साल की शुरुआत में साउथ  अफ्रीका के दौरे के दौरान भारतीय टीम में वापसी की थी, जब उन्हें २२ सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। रानी ने हाल ही में एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग २०२१-२२ में बेल्जियम के खिलाफ मैच खेला था। यह उनका देश के लिए २५०वां मैच था। २८ वर्षीय खिलाडी टोक्यो ओलिंपिक के बाद से ही चोट से जूझ रही है। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड कप और कामनवेल्थ गेम्स मिस किया।

३६० डिग्री के विष्णु
केवल डिविलियर्स या सूर्यकुमार यादव नहीं बल्कि विष्णु भी हैं ३६० डिग्री के बल्लेबाज। जी हां, मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक अकाउंट से नेट अभ्यास के दौरान की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तरह ही केरल से आनेवाले विष्णु विनोद लंबे-लंबे शॉट लगाते हुए नजर आए। विष्णु ३६० अंदाज में मैदान के चारों ओर शॉट लगा रहे थे। उनके बल्ले से गेंद शानदार तरीके से कनेक्ट हो रही थी। उनके इन ताबड़तोड़ शॉट्स ने सूर्या की याद दिला दी। क्योंकि सूर्याकुमार यादव अपने ३६० शॉट्स के लिए बखूबी जाने जाते हैं। २९ वर्षीय विष्णु विनोद को आईपीएल में खेलने का इतना मौका नहीं मिला। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल ३ मुकाबले खेले हैं, जिसमें विष्णु ने सिर्फ १९ रन ही बनाए हैं। वे एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। विष्णु आईपीएल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, वहीं अब मुंबई इंडियंस उनकी तीसरी फ्रेंचाइजी है।

घर जाना पड़ा महंगा
ख्यातनाम हो जाने का दु:ख भी होता है। अपने घर भी इत्मीनान से जाना नहीं हो पाता। अब देखिए न अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को अपने होमटाउन अर्जेंटीना के रोसारियो जाना महंगा पड़ गया। दरअसल, मेसी अपने पैâमिली के साथ डिनर करने गए थे। लेकिन मेसी के शहर में होने की खबर पैâल गई। देखते ही देखते लोगों का हुजूम मेसी को देखने के लिए पहुंच गया। मेसी अपना डिनर भी पूरा नहीं कर पाए और उन्हें अर्जेंटीना की सिक्योरिटी फोर्स ने निकाला। मेसी पलेर्मो रेस्टोरेंट गए थे, वे दुनिया के ५० बेस्ट रेस्टोरेंट की लिस्ट में १३वें स्थान पर हैं। अर्जेंटीना टीम में नाम आने के बाद इंटरनेशनल ब्रेक की वजह से मेसी स्वदेश लौटे हैं। रोसारियो में हाल ही में मेसी के ससुराल परिवार के ऊपर एक सुपर मार्केट में हमला हुआ था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, सुपर मार्वेâट में १४ शॉट दागे गए थे और अपराधी ने धमकी भी दी थी, जिसमें लिखा था कि ‘मेसी, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं। इस बार मेयर जेवकिन भी आपको नहीं बचा पाएंगे।’

अय्यर की सर्जरी
टीम इंडिया के चोटिल बादशाह श्रेयस अय्यर की अब सर्जरी होगी। चोटिल बादशाह इसलिए क्योंकि अय्यर हर प्रमुख मुकाबलों से पहले चोटिल होकर बाहर हो जाते हैं। बहरहाल, अय्यर अपनी पीठ की समस्या के लिए सर्जरी करवाएंगे जिसके कारण वह आईपीएल और डब्ल्यूटीसी के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि २८ वर्षीय टीम का एक अभिन्न अंग हैं और प्रâेंचाइजी को आगामी टूर्नामेंट में उनके नेतृत्व की सख्त जरूरत थी। अय्यर ने १०१ आईपीएल मैच खेले हैं, जहां उन्होंने २,७७६ रन बनाए हैं। यह सिर्फ उनके नेतृत्व कौशल की कमी नहीं होगी, बल्कि केकेआर को उनके विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन और उनके पावर-हिटिंग कौशल की भी कमी खलेगी। कोलकाता जल्द से जल्द प्रतिस्थापन के नाम पर विचार करेगा और साथ ही एक स्टैंड-इन कप्तान की भी पेशकश करेगा।

 

 

अन्य समाचार