अमिताभ श्रीवास्तव
फेमस होने के लिए, सुर्खियों में बने रहने के लिए क्या-क्या कर देते हैं लोग ये कभी-कभी हैरानी में डाल देता है। जबकि कुछ तो अपनी खूबसूरती का इस्तेमाल भी बहुत तरीके से करते हैं, ताकि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। वैसे तो वार्डरोब माल फंक्शन जैसे प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण संयोग माना जाता है, मगर अब लगता नहींr है कि ऐसा संयोग से होता है या पूरी प्लानिंग के साथ ताकि सुर्खियां बटोरी जा सकें जो हो, पर इधर माइक टायसन और पॉल की फाइट में जिस रिंग गर्ल ने दुनिया में सुर्खियां बटोरी। अब वह एक माल फंक्शन होते-होते बच जाने से फेमस हो रही है। इसे संयोग कहा जाएगा क्या? बहरहाल, सिडनी थॉमस नामक रिंग गर्ल ने एक शानदार आयोजन में भाग लेने के दौरान वार्डरोब माल फंक्शन का जोखिम उठाया। ऐसा बताया जा रहा है। जबकि लोग ये भी कहते हैं कि ये एक अंदाज हो सकता है चर्चा में आने का। २१ वर्षीय सिडनी ने रैपर नेली के निमंत्रण पर एक खूबसूरत काले रंग की पोशाक पहनकर पार्टी में अपनी उपस्थिति से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड आउटफिट की तस्वीर पोस्ट की और बताया कि वह वार्डरोब माल फंक्शन के कितने करीब थीं और बच गईं। उनके पहने गए महंगे परिधान का निचला हिस्सा कट होने के कारण उनके लिए परेशानी खड़ी हो सकती थी, क्योंकि उसके खुल जाने का खतरा था। यदि ऐसा होता तो गड़बड़ हो जाती। उन्होंने इस ड्रेस को मोती के कंगन और उससे मेल खाते झुमकों के साथ पहना था। सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट को देखकर ऐसा भी लग रहा है, जैसे ऐसी सेलेब्रेटीज फेमस होने का बहाना ढूंढती रहती हैं।
किसने अड़ाई टांग?
तीसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए बारिश के सहारे पर टिका है। यह टेस्ट जीतना बिल्कुल नामुमकिन है और हारना एकदम तय है। मगर यह हार यदि कोई टाल सकती है तो वो है बारिश। गाबा का मैदान हमेशा से बारिश से भीगना पसंद करता रहा है और यहां खेलना वो भी परिणाम के साथ लगभग कठिन होता है। वैसे तो इस मैदान पर रिजल्ट भी निकले हैं, मगर बारिश ने हमेशा टांग अड़ाई है। बस यही टांग अड़ाने के लिए टीम इंडिया अब इंद्र देवता की शरण में है, अन्यथा पराजय तो दरवाजे पर खड़ी है। जबसे रोहित शर्मा ने कमान संभाली है। टीम का बेड़ा गर्क होने लगा है। वो खुद भी क्रीज पर समय नहींr बिता पा रहे उलटे उनके निर्णय भी सफल नहीं हो रहे हैं। कोच गौतम गंभीर को समझ नहींr आ रहा कि वो ऐसा कौन सा मंत्र दें, जिसके बूते टीम इंडिया अपनी साख बचा सके। उनके पास यदि कोई मंत्र है तो वो इंद्र देवता को जगाने का ही मंत्र है, अन्यथा लुटिया तो डूब ही चुकी है। चौथे दिन भी बारिश ने खेल रोका। रविंद्र जडेजा को छोड़ कोई अच्छी स्थिति में नहीं है। उनका अर्धशतक लगा और इसके बाद बादलों ने पानी बरसाया। खेल रुक गया, मगर नहीं रुका है परिणाम का तूफान। वो केवल अब प्रार्थना से ही संभव होगा। देखना अब दिलचस्प हो गया है कि इस मैच का आज आखिरी दिन है और आज क्या गुल खिलता है?
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)