मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : अंदर मैच बाहर हंगामा ...फैंस और खालिस्तानी समर्थक...

आउट ऑफ पवेलियन : अंदर मैच बाहर हंगामा …फैंस और खालिस्तानी समर्थक भिड़े

अमिताभ श्रीवास्तव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में चल रहा है। मैदान के अंदर तो मैच हो रहा है, मगर बाहर हंगामा मचा है। दरअसल, ग्राउंड के बाहर भारतीय फैंस की खालिस्तानी समर्थकों से भिड़ंत हो गई। एमसीजी के बाहर खालिस्तानी समर्थकों के एक गुट को भारत के खिलाफ नारेबाजी करते देखा गया। इस दौरान कुछ खालिस्तानी समर्थक तिरंगे का अपमान भी करते दिखे। इस पर भारतीय प्रशंसकों का खून खौल गया और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीयों ने तिरंगा लहराकर भारत के समर्थन में नारेबाजी की। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि खालिस्तानी समर्थकों के इस गुट ने बिना टिकट के स्टेडियम में प्रवेश किया था। एमसीजी पर मौजूद एक भारतीय प्रशंसक ने बताया, खालिस्तानी कौन हैं? मैं नहीं जानता, मैं एक प्राउड सिख हूं। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, इन लोगों को किसी भी तरह की प्रसिद्धि नहीं देनी चाहिए। ये लोग ५-१० लोग हैं, जो यहां पले-बढ़े हैं। ये कभी पंजाब नहीं गए और अपने स्वार्थ के लिए इस तरह की बेहूदा हरकत कर रहे हैं। हमें इन्हें किसी भी प्रकार की तवज्जो नहीं देनी चाहिए। इस दौरान एक प्रशंसक ने बताया कि खालिस्तानी समर्थकों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने कहा- यह गलत है। मोदी को तीन बार भारत की जनता ने प्रधानमंत्री चुना है। आप उनका अपमान नहीं कर सकते। मैं नहीं जानता कि ये लोग वैâसे इस देश (ऑस्ट्रेलिया) में हैं।
असली बॉक्सर की नकली घड़ी
हाल ही में मुक्केबाजी दुनिया के सबसे बड़े मुकाबले में टायसन फयूरी को हराने वाले युक्रेन के उस्यक ने जमकर सुर्खियां पाई हैं। उस्यक को अब तक कोई हरा नहीं पाया है। अपराजित हैवीवेट ने अपनी इस जीत की लय को २३ मुकाबलों तक जारी रखते हुए ८६ मिलियन डॉलर की भारी कमाई की है। क्या कोई सोच सकता है कि बेशुमार दौलत का मालिक यह बॉक्सर अपने हाथ में एक सस्ती और वो भी नकली घड़ी पहनेगा? नही न। और मजे की बात यह है कि इस बॉक्सर ने इसलिए यह नकली घड़ी पहनी है कि कोई नहीं जान पाएगा कि दौलतमंद के हाथों में कुछ नकली भी हो सकता है।
दरअसल, यूक्रेनी मेगास्टार अपनी भारी कमाई के बावजूद कंजूस है। बेशकीमती सामानों पर वह खर्च नही करता। उस्यक को अब जिप्सी किंग के साथ भिड़ना है और इस रीमैच की तैयारी करते हुए उसने तुर्की के एक समुद्र तट पर नकली रोलेक्स घड़ी खरीदी।
दिलचस्प यह कि उन्होंने नकली घड़ी खरीदने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि उन्हें पता था कि कोई भी इस घड़ी की अप्रमाणिकता पर सवाल उठाने की हिम्मत नहीं करेगा, उन्होंने अपने पूरे करियर में एंथनी जोशुआ जैसे मुक्केबाजों को हराकर करोड़ों डॉलर कमाए हैं। उस्यक ने बताया, ‘मैं थोड़ा घमंड कर रहा था और मैंने वैâमरामैन को अपनी घड़ी दिखाई। यह एक चीनी रोलेक्स है। मैं प्रशिक्षण के लिए तुर्की में था और मैंने समुद्र तट पर लोगों को रोलेक्स बेचते देखा। मैंने सोचा कि अगर मैं इसे खरीदूंगा तो कोई यह नहीं जान पाएगा कि यह नकली है। इसलिए मैंने इसे १०० डॉलर (ह्व८०) में खरीद लिया।’
है न कमाल का मुक्केबाज। अन्यथा होता यह है कि जेब में पैसा आते ही लोग महंगी से महंगी चीजों पर खर्च कर अपनी अमीरी दिखाने लगते हैं मगर यह मुक्केबाज नकली घड़ी पहन कर असली बना देता है चीजों को।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार