सामना संवाददाता / कल्याण
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पूर्ण होने के ऊपलक्ष्य में कल्याण कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष लालचंद तिवारी के मार्गदर्शन में कोलसेवाड़ी में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में लालचंद तिवारी ने कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन और गरीबों तक राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने, आपसी भाईचारा, अमीर-गरीब का भेद खत्म करने और भारत के प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकार दिलाना है।
राहुल गांधी ने सभी को उनके अधिकार दिलाने का काम किया है, उनके सपने को सभी कांग्रेसी मिल कर पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार महात्मा गांधी द्वारा यात्राएं निकाली गईं, जिससे भारत देश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिलाई और आज अपने अधिकारों के लिए स्वतंत्र हैं। हम सभी राहुल गांधी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा अपने लिए या सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि देश के लोगों के लिए किया था। उनका उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है, जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।
अखिल भारतीय सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई के आदेशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष विलाश बापू अवताडे और उपाध्यक्ष प्रकाश पेवेकर के आदेश से जिला अध्यक्ष लालचंद तिवारी द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर महासचिव शिबू शेख, संकेत लोके, अशोक पाधी, उत्तम गवली, संतलाल पासी के अलावा तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।