सामना संवाददाता / नई दिल्ली
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक पाकी महिला सांसद ने अपने ही देश के रक्षा मंत्री को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को गैर जिम्मेदार बताते हुए जमकर लताड़ लगाई। इस महिला सांसद ने रक्षा मंत्री को यह तक कह डाला कि जब अंग्रेजी नहीं आती तो विदेशी मीडिया में देश का मजाक मत उड़वाओ। उन्होंने रक्षा मंत्री ख्वाजा को यह भी कहा कि उन्हें मीडिया में जाने का बहुत शौक है, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं। इस महिला सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह पाकिस्तानी महिला सांसद सुर्खियों में है।
बता दें कि इस पाकिस्तानी महिला सांसद का नाम जरताज गुल वजीर है। वह इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से जुड़ी हैं और इसी पार्टी से नेशनल असेंबली की सदस्य हैं। अलग-अलग वेबसाइटस पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जरताज गुल वजीर का जन्म १७ अक्टूबर १९८४ को बन्नू, खैबर पख्तूनख्वा में हुआ था। वह वजीर जनजाति से आती हैं। उनके पिता गुल शेर खान चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनकी बहन शबनम गुल को २०१९ में नेशनल काउंटर टेररिज्म आथॉरिटी में निदेशक नियुक्त किया गया था। वर्ष २०१३ में उन्होंने डेरा गाजी खान-घ्घ् से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गर्इं। इसके बाद वह २०१८ में डेरा गाजी खान-घ्घ्घ् से नेशनल असेंबली की सदस्य चुनी गर्इं। वह ५ अक्टूबर २०१८ से १० अप्रैल २०२२ तक इमरान खान की सरकार में जलवायु परिवर्तन मामलों की राज्य मंत्री रहीं।