एजेंसी / नई दिल्ली
पाकिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। वहां के लोगों को हर रोज छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के हालात की वजह से परेशान वहां के एक पत्रकार ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है। पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बारे में कहा है। काजमी ने कहा है कि उनके दादा जी का बंटवारे के दौरान भारत की बजाय पाकिस्तान को चुनने का पैâसला बेहद ही खराब था। इस बात पर नाराजगी जताते हुए आरजू ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली है।
पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने लिखा है कि एशिया के दो देशों की अलग-अलग किस्मत है। एक संपन्न लोकतंत्र और उज्ज्वल भविष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया में ग्लोबल पावर बनता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक देश खाने को लेकर संघर्ष कर रहा है। यहां आए दिन अनाजों को लेकर दंगे हो रहे हैं।