पं. प्रसाद दीक्षित
फरवरी- २०२३, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष /
शुक्लपक्ष, शक संवत- १९४४, विक्रम संवत- २०७९
सोमवार २० फरवरी- फाल्गुन मास कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि दिन में १.०० बजे तक, सोमवती अमावस्या, सोमवती अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर विधिपूर्वक सूर्य उपासना-पूजन कर स्त्रियों को सौभाग्य वृद्धि हेतु प्रदक्षिणा करनी चाहिए।
मंगलवार २१ फरवरी- फाल्गुन मास शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि दिन में १०.४९ बजे तक।
बुधवार २२ फरवरी- फाल्गुन मास शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि दिन में ८.५० बजे तक, श्री रामकृष्ण परमहंस जयंती।
बृहस्पतिवार २३ फरवरी- फाल्गुन मास शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि प्रात: ७.०९ बजे तक तदुपरांत चतुर्थी तिथि प्रारंभ, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, भद्रा शाम ६:२९ से रात्रि ५:५० तक।
शुक्रवार २४ फरवरी- फाल्गुन मास शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि रात्रि ४. बजे ५६ तक।
शनिवार २५ फरवरी- फाल्गुन मास शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि ४.३१ बजे तक।
रविवार २६ फरवरी- फाल्गुन मास शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि रात्रि ४:३५ से प्रारंभ, कामदा सप्तमी व्रत, भानु सप्तमी ७, भद्रा रात्रि शेष ४:३५ से प्रारंभ।
(लेखक प्रसिद्ध धर्माचार्य और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के पूर्व न्यासी हैं।)