मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यपंचांग ... 30 मई - २०२३, वैशाख मास शुक्लपक्ष/ज्येष्ठ मास

पंचांग … 30 मई – २०२३, वैशाख मास शुक्लपक्ष/ज्येष्ठ मास

कृष्णपक्ष, शक संवत – १९४५, विक्रम संवत – २०८०
•  पं. प्रसाद दीक्षित
सोमवार १ मई- वैशाख मास शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि रात्रि ८:४६ तक, मोहिनी एकादशी व्रत, लक्ष्मीनारायण एकादशी (उड़ीसा), मई दिवस (श्रमिक दिवस), भद्रा प्रात: ७:५४ से रात्रि ८:४५ तक
मंगलवार २ मई – वैशाख मास शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि रात्रि ९:५७ तक, रुक्मणी द्वादशी, परशुराम द्वादशी
बुधवार ३ मई – वैशाख मास शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि रात्रि १०:४४ तक, प्रदोष व्रत
गुरुवार ४ मई – वैशाख मास शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि रात्रि १०:५८ तक, श्री नरसिंह चतुर्दशी व्रत, भद्रा रात्रि १०:५७ से प्रारंभ
शुक्रवार ५ मई – वैशाख मास शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि रात्रि १०:४१ तक, पूर्णिमा, कूर्म जयंती, भद्रा दिन में १०:४१ तक
शनिवार ६ मई – ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि रात्रि ९:५५ तक, श्री श्री मां आनंदमयी जयंती
रविवार ७ मई – ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की द्वितीया तिथि रात्रि ८:४४ तक, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती, नारद जयंती
(लेखक प्रसिद्ध धर्माचार्य और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के पूर्व न्यासी हैं।)

अन्य समाचार