मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यपंचांग : मई - २०२३, वैशाख ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष, शक संवत -...

पंचांग : मई – २०२३, वैशाख ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष, शक संवत – १९४५, विक्रम संवत – २०८०

 पं. प्रसाद दीक्षित

सोमवार ८ मई – ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि रात्रि ७:०८ तक, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि ९:३० बजे, भद्रा प्रात: ७:५५ से रात्रि ७:०८ तक
मंगलवार ९ मई – ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि शाम ५:३० तक
बुधवार १० मई – ज्येष्ठ मास मास कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि दिन में ३:०३ तक, कृष्ण पंचमी (जैन)
बृहस्पतिवार ११ मई -ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि दिन में १२:४३ तक, भद्रा दिन में १२:४३ से रात्रि ११:३० तक
शुक्रवार १२ मई – ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि दिन में १०:१७ तक, प्रदोष कालाष्टमी व्रत
शनिवार १३ मई – ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि दिन में ७:५९ तक, श्री शीतलाष्टमी व्रत, त्रिलोचन अष्टमी (बंगाल), त्रिलोचन पूजा
रविवार १४ मई – ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की नवमी तिथि प्रात: ५:२६ तक तदुपरांत दशमी तिथि प्रारंभ, भद्रा शाम ४:१८ से रात्रि ३:१० तक
(लेखक प्रसिद्ध धर्माचार्य और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के पूर्व न्यासी हैं।)

अन्य समाचार