मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यपंचांग : अप्रैल - २०२३ वैशाख, मास कृष्णपक्ष/शुक्लपक्ष शक संवत - १९४५...

पंचांग : अप्रैल – २०२३ वैशाख, मास कृष्णपक्ष/शुक्लपक्ष शक संवत – १९४५ विक्रम संवत – २०८०

 पं. प्रसाद दीक्षित
सोमवार १७ अप्रैल – वैशाख मास कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि दिन में २:३० तक, सोम प्रदोष व्रत।
मंगलवार १८ अप्रैल – वैशाख मास कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि दिन में १२:२८ तक, मास शिवरात्रि व्रत, भद्रा दिन में १२:२८ से रात्रि ११:३८ तक।
बुधवार १९ अप्रैल – वैशाख मास कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि दिन में १०:४७ तक।
गुरुवार २० अप्रैल – वैशाख मास कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि दिन में ९:२५ तक, स्नान-दान- पुण्य की अमावस्या तिथि, मेलापिंजोर (हरियाणा)।
शुक्रवार २१ अप्रैल – वैशाख मास शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि दिन में ८:२९ तक, राष्ट्रीय वैशाख मास।
शनिवार २२ अप्रैल – वैशाख मास शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि दिन में ८:०३ दिन तक, ईद उल फितर (ईद), प्रदोष काल में श्री परशुराम जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती (तिथिमत)।
रविवार २३ अप्रैल – वैशाख मास शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि दिन में ८:०६ तक, विनायकी चतुर्थी व्रत, अक्षय तृतीया व्रत (रोहिणी युक्त), रोहिणी नक्षत्र सूर्योदय पूर्व से रात्रि १२:५६ तक, भद्रा रात्रि ८:२४ से प्रारंभ।
(लेखक प्रसिद्ध धर्माचार्य और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के पूर्व न्यासी हैं।)

अन्य समाचार