मुख्यपृष्ठनए समाचारपरभणी- बीड की घटनाएं, महाराष्ट्र के माथे पर कलंक! ...राज्य में चल...

परभणी- बीड की घटनाएं, महाराष्ट्र के माथे पर कलंक! …राज्य में चल रही गुंडागर्दी को खत्म करो कांगे्रस की मांग

सामना संवाददाता / मुंबई
परभणी और बीड जिले में हुई घटनाओं ने संतों की भूमि प्रगतिशील महाराष्ट्र के माथे पर कलंक लगाने का काम किया है। यह शिव, शाहू, फुले, आंबेडकर के विचारों को खत्म करने की कोशिश है। परभणी में पुलिस की पिटाई में सोमनाथ सूर्यवंशी की मौत हुई है। उनकी हत्या पुलिस ने की है। इस हत्या के जिम्मेदार पुलिस वाले पर कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस तरह का सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महायुति राज में गुंडाराज तेजी से फैला है। महाराष्ट्र में फल फूल रही इस गुंडागर्दी को हमेशा के लिए खत्म करें।
विधानसभा में परभणी और बीड जिलों की घटनाओं पर बोलते हुए नाना पटोले ने सरकार की आलोचना की और कहा कि महायुति के ढाई साल के दौरान राज्य में गुंडागर्दी को संरक्षण देने की कोशिश की गई है। बीड में वाल्मिक कराड पर ३०२ जैसे गंभीर अपराध हैं, जबकि उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई। उन्हें पुलिस सुरक्षा देने की सिफारिश किसने की? उन्हें पुलिस सुरक्षा क्यों दी गई? परली में आंधले और गीते के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें गीते की मौत हो गई थी।

अन्य समाचार