मुख्यपृष्ठनए समाचारबेस्ट की हड़ताल से यात्री बेहाल ...१,४०० से ज्यादा बसें सड़कों पर...

बेस्ट की हड़ताल से यात्री बेहाल …१,४०० से ज्यादा बसें सड़कों पर नहीं उतरीं

सामना संवाददाता / मुंबई
बेस्ट के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। शुक्रवार को यह विरोध और भी तेज हो गया। बेस्ट के कुल २७ डिपो में ‘काम रोको’ आंदोलन शुरू हो गया। इसके चलते १,४०० से ज्यादा बसें डिपो में खड़ी रहीं। बस स्टेशनों, डिपो में यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। नतीजतन, आम नागरिक स्कूल, कॉलेज और कार्यालय देरी से पहुंचे। बेस्ट के निजी बस आपूर्ति ठेकेदार बेस्ट के कॉन्टैैक्ट कर्मचारियों को वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश के अलावा अन्य छुट्टियां नहीं दे रहे हैं, कर्मचारी आजाद मैदान में धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी अपना ‘काम बंद’ आंदोलन जारी रखा था। अब इस आंदोलन को विभिन्न कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का भी समर्थन मिलने लगा है। इसका असर सीधे तौर पर मुंबईकरों पर पड़ रहा है। आंदोलन के कारण २० डिपो में बेस्ट की बसें खड़ी हैं। सुबह से १,३७५ बसें नहीं चलीं। इस विरोध प्रदर्शन में एसएमटी, मातेश्वरी, टाटा, हंसा, ओलेक्ट्रा और स्विच के कर्मचारी शामिल हुए। शुक्रवार को एसएमटी, मातेश्वरी, हंसा की क्रमश: ७६, ३५ और १६२ बसें शुरू की गर्इं।

अन्य समाचार