मुख्यपृष्ठनए समाचारयात्रियों ने मेट्रो २ए से मोड़ा मुंह! ... सफर करनेवालों की संख्या...

यात्रियों ने मेट्रो २ए से मोड़ा मुंह! … सफर करनेवालों की संख्या में भारी गिरावट

सामना संवाददाता / मुंबई
मेट्रो २ए रूट, जो दहिसर से डीएन नगर तक १८.६ किलोमीटर की दूरी तय करता है और इसमें १७ स्टेशन शामिल हैं। यह रूट यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट का सामना कर रहा है। दिसंबर २०२३ में जहां इस मार्ग पर ३९,१३,६३३ यात्रियों ने यात्रा की थी, वहीं मार्च २०२४ तक यह संख्या घटकर ३७,७८,५५६ रह गई। सिर्फ चार महीनों में १ लाख ३५ हजार से अधिक यात्रियों ने इस मेट्रो लाइन से यात्रा करना कम कर दिया है।
यह मेट्रो लाइन, मेट्रो लाइन १ (घाटकोपर से वर्सोवा), मेट्रो लाइन २बी (डी एन नगर से मांडले) और मेट्रो लाइन ७ (अंधेरी (ई) से दहिसर (ई) के साथ इंटरकनेक्टिविटी प्रदान करती है। इसके बावजूद, यात्रियों की संख्या में आई गिरावट कई सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें यात्रियों की बदलती प्राथमिकताएं, यात्रा के अन्य साधनों की बढ़ती संख्या या फिर मेट्रो सेवा में कोई तकनीकी या प्रबंधकीय खामी शामिल हो सकती है। कुछ यात्रियों ने संकेत दिया है कि उनकी यात्रा के लिए अन्य साधन अधिक सुविधाजनक और सस्ते साबित हो रहे हैं, जिससे मेट्रो की लोकप्रियता में कमी आई है।
मेट्रो जहां लोकल यात्रियों को लुभाने के लिए स्थापित की गई थी, लेकिन यात्रियों की संख्या में इस गिरावट ने अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या मेट्रो २ए को यात्रियों की बदलती जरूरतों और प्राथमिकताओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। हालांकि, मेट्रो प्रशासन ने हालांकि यात्रियों की संख्या में आई इस गिरावट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान निकालने के प्रयास किए जाएंगे।

अन्य समाचार

आया वसंत