मुख्यपृष्ठनए समाचारअसंवैधानिक मुख्यमंत्री के काफिले को मराठा समाज के लोगों ने दिखाए काले...

असंवैधानिक मुख्यमंत्री के काफिले को मराठा समाज के लोगों ने दिखाए काले झंडे … किया जोरदार प्रदर्शन

– आंदोलनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र के असंवैधानिक मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही छत्रपति संभाजीनगर के सिल्लोड तहसील के भवन गांव में पहुंचा, उनके काफिले को काले झंडे झंडा दिखाते हुए मराठा समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मराठा समाज के प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कल से छत्रपति संभाजीनगर जिले के दौरे पर हैं। इस बीच पालकमंत्री अब्दुल सत्तार के सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनका काफिला जैसे ही तहसील के भवन गांव में पहुंचा गांव के मराठा समाज के दत्तात्रय पांढरे, सोमीनाथ कलम, रमेश काकडे समेत कई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने मराठा समाज के इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
आंदोलनकारियों ने कहा कि मराठा समाज मुंबई में पैदल जा रहा थी। उस समय मराठा आरक्षण के लिए आंदोलनरत मनोज जरांगे पाटील को नई मुंबई के वाशी में रोक दिया गया था। उस स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज की शपथ लेकर आरक्षण देने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, शपथ लेने के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपने वादे को पूरा नहीं किया। इसलिए मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए गए।

अन्य समाचार

एक हैं हम