मुख्यपृष्ठनए समाचारपीके का पीके नहीं चलेगा! ... प्रशांत किशोर की घोषणा पर भड़कीं...

पीके का पीके नहीं चलेगा! … प्रशांत किशोर की घोषणा पर भड़कीं बिहार की महिलाएं

‘जन सुराज’ के अध्यक्ष शुरू करना चाहते हैं शराब बिक्री
सामना संवाददाता / पटना
बिहार में जन सुराज के नाम से एक और दल की एंट्री हो गई है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कल औपचारिक रूप से पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में पार्टी का एलान कर दिया। इस बीच पार्टी के गठन के साथ ही पहले दिन प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। प्रशांत किशोर सरकार बनाने के बाद बिहार में जिस शराबबंदी कानून को हटाने की बात कर रहे हैं, उसके समर्थन में बिहार की महिलाएं नहीं हैं।
कल वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में जन सुराज की सभा में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से महिलाएं भी पहुंचीं थीं। उनसे शराबबंदी के मुद्दे पर बात की गई, जिसे प्रशांत किशोर ने सरकार बनते ही एक घंटे में हटाने का एलान किया है. क्योंकि पीके के बड़े एलानों में एक यह बयान भी शामिल है। कार्यक्रम में पहुंचांr महिलाओं ने बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में भ्रष्टाचार ज्यादा होने और बिहार में बदलाव करने की बात कही, लेकिन सवाल जब शराबबंदी हटाने को लेकर की गई तो वे सीधे तौर पर इसके खिलाफ हो गर्इं। वे सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में आ गर्इं। नीतीश कुमार के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि बिहार में कभी शराबबंदी खत्म नहीं होने देंगे। औरंगाबाद जिले के रफीगंज से महिलाओं की एक टोली पहुंची थी। एक महिला ने कहा कि अगर प्रशांत किशोर ने शराबबंदी हटाई तो वह ढाक पर चले जाएंगे। कुछ महिलाओं ने बताया कि यह बात सही है कि सभी जगहों पर शराब मिल रही है, लेकिन शराबबंदी होने से लोगों में डर बना हुआ है।

कई बार खुद सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने महिलाओं की मांग पर ही बिहार में शराबबंदी को लागू किया है। उधर, रैली में पहुंची कई महिलाओं को यह भी पता था कि प्रशांत किशोर कौन है। जन सुराज क्या है। कई महिलाओं ने कहा कि हमें मुखिया जी ने कहा है चलने के लिए। इस पर वे चली आई हैं।

अन्य समाचार