टीवी की दुनिया में धार्मिक ग्रंथों पर न जाने कितने सीरीयल बन चुके हैं। मगर जब चर्चा होती है तो उसमें रामानंद सागर के रामायण और बीआर चोपड़ा के महाभारत का कोई मुकाबला ही नहीं है। बाद में कई लोगों ने कोशिशें की पर वे इनके आसपास भी नहीं पहुंच पाए। एकता कपूर ने भी एक महाभारत बनाई थी। अब बीआर वाले महाभारत के भीष्म पितामह मुकेश खन्ना ने एक पॉडकास्ट में ‘महाभारत’ सीरियल को लेकर कहा है कि कई लोगों ने इसे रीक्रिएट करने की कोशिश की लेकिन कोई आसपास नहीं पहुंच पाया। उन्होंने एकता कपूर की ‘कहानी हमारे महाभारत की’ सीरीज पर कहा, ‘कुछ लोग धर्मग्रंथों से खिलवाड़ करते हैं, द्रौपदी को टैटू लगवा दिया और पांडव बगैर शर्ट के मॉडल लग रहे थे।’