प्रेम यादव / मीरा-भायंदर
श्री विश्वकर्मा फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ९ बजे सत्यनारायण कथा एवं विश्वकर्मा कथा से हुई। इसके पश्चात संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज के उन बंधुओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि दहेज जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करना आवश्यक है और हमें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को गंभीरता से अपनाना होगा। साथ ही, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। उपस्थित समाज बंधुओं ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ शपथ ली।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गीता जैन, पूर्व नगरसेविका नयना वसानी, सैयद आफरीन, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष रूपा पिंटो, रसाज ग्रुप के राशिद अनवर, प्रवीण पटेल, भरत मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ सदस्य हरिश्याम विश्वकर्मा, चंद्रकांत विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, आद्याप्रसाद विश्वकर्मा, रामा विश्वकर्मा, जय शंकर विश्वकर्मा समेत अन्य विशिष्ट अतिथि भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम की सफलता में पतिराज विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, वैâलाशनाथ विश्वकर्मा, चंद्रमा विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, जोखूराम विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सैकड़ों की संख्या में समाज बंधुओं ने परिवार सहित भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आनंद लिया। इस आयोजन ने सामाजिक चेतना को मजबूत करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश दिया।