मुख्यपृष्ठखबरेंपुलिस अभिरक्षा से भाग रहे दबंग मनचलों को पुलिस ने एनकाउंटर के...

पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे दबंग मनचलों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा

-एक के पैर में गोली लगी, दूसरे का पैर भागने में टूटा!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

आंबेडकरनगर में शनिवार को दबंग मनचलों द्वारा दिन-दहाड़े दुपट्टा खींचने से गिरने पर दुर्घटना में मृत हुई लड़की के गुनहगारों का पुलिस ने नकाउंटर कर दिया। रविवार को पुलिस जब इनका मेडिकल कराने ले जा रही थी तो रास्ते में पेशाब करने के लिये रुक गये। इस बीच मनचले पुलिस अभिरक्षा तोड़कर भागने लगे। दो भाग रहे आरोपियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गोली भी चलाई, जो एक के पैर में लगी। वहीं दूसरे आरोपी का पैर भागने के दौरान टूट गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार को स्कूल से वापस घर लौट रही छात्रा का दुपट्टा खींचा था, जिसके बाद छात्रा सड़क पर गिर गई और बाइक के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस केस में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दो ने भागने की कोशिश की, जिन्हें एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया गया है।
क्या था मामला
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अंबेडकरनगर के हंसवार थाना इलाके के बरही ऐदिलपुर की रहने वाली नैंसी छुट्टी होने के बाद स्कूल से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार युवकों ने साइकिल से आ रही छात्रा का दुपट्टा खींचने की कोशिश की। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इसके बाद पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे रौंद दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने बताया कि आरोपी लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। रविवार को आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान दो आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। पुलिस ने एनकाउंटर में दो आरोपियों को घायल कर दिया। एक आरोपी को पैर में गोली लगी। वहीं दूसरे आरोपी का पैर भागने के दौरान टूट गया। दोनों को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य समाचार