मुख्यपृष्ठनए समाचारम्हाडा की 17 परिसरों में पुलिस कॉलोनियों का जल्द होंगा पुनर्विकास

म्हाडा की 17 परिसरों में पुलिस कॉलोनियों का जल्द होंगा पुनर्विकास

-पुनर्विकास के तहत पुलिसकर्मियों के लिए 480 से 650 वर्ग फीट के 4,750 घर

नागेंद्र शुक्ला / मुंबई

मुंबई में पुलिस कॉलोनियों के छोटे और जर्जर हुई इमारतों के पुनर्विकास के अच्छे दिन आ गए। मुंबई में आवासों की कमी भी बढ़ रही है। पुलिसकर्मियों के रहने का संकट गंभीर हो गया है। अब म्हाडा द्वारा जल्द ही 4,750 पुलिसकर्मियों को नई इमारतों में 480 से 650 वर्ग फीट क्षेत्रफल के मकान दिए जाएंगे। म्हाडा के 17 परिसरों में पुलिस आवासों के पुनर्विकास का निर्णय म्हाडा ने लिया है। इस निर्णय के तहत म्हाडा के मुंबई मंडल ने पुनर्विकास परियोजना की विस्तृत योजना तैयार करने के लिए एक आर्किटेक्ट नियुक्त किया है। जल्द ही योजना को अंतिम रूप देकर पुलिस आवासों के पुनर्विकास का कार्य शुरू करने की योजना है।
मुंबई मंडल के पास मुंबई में 107 परिसर हैं और कई परिसरों के घर पुलिस आवास के रूप में महाराष्ट्र पुलिस आवास को दिए गए हैं। इन आवासों की हालत खराब हो गई है और इनके पुनर्विकास की आवश्यकता पैदा हो गई है। इसलिए अब इन पुलिस आवासों के पुनर्विकास का निर्णय सरकार ने लिया है और इसकी जिम्मेदारी म्हाडा के मुंबई मंडल को सौंपी है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, मंडल ने मुंबई के 17 परिसरों के 4,750 पुलिस आवासों के पुनर्विकास का निर्णय लिया है। म्हाडा के उच्च अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इन 17 परिसरों में बिंबिसार नगर, वनराई, पंतनगर, कुर्ला, मजासवाड़ी, टैगोर नगर और अन्य परिसरों के आवास शामिल हैं। इन 17 परिसरों में 4,750 आवास हैं, जिनमें से लगभग 1,500 आवास खराब स्थिति के कारण खाली कर दिए गए हैं। बाकी आवासों में पुलिसकर्मी रह रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति भी दयनीय है।
इस पृष्ठभूमि में पुलिस आवासों के पुनर्विकास की मांग हो रही थी। यह मांग अब स्वीकार कर ली गई है और जल्द ही 4,750 आवासों के पुनर्विकास का कार्य शुरू होगा। इस पुनर्विकास की विस्तृत परियोजना योजना तैयार करने के लिए मंडल ने विवेक भोले कंपनी को आर्किटेक्ट के रूप में नियुक्त किया है। इस पुनर्विकास के तहत 480 से 650 वर्ग फीट के 4,750 मकान बनाए जाएंगे और ये मकान महाराष्ट्र पुलिस आवास निगम को सौंप दिए जाएंगे। वहीं  महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पुनर्विकास से मुंबई मंडल को अतिरिक्त मकान भी उपलब्ध होंगे और इन मकानों की बिक्री लॉटरी के जरिए की जाएगी। ये मकान कितने होंगे, यह योजना अंतिम होने के बाद स्पष्ट होगा। कुल मिलाकर मुंबई में पुलिसकर्मियों को ऊंची और आधुनिक इमारतों में 4,750 आवास उपलब्ध होंगे, जिससे यह उनके लिए एक बड़ी राहत भरी बात होगी।

अन्य समाचार