मुख्यपृष्ठनए समाचार४० लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया शानदार प्रदर्शन ...जितेंद्र आव्हाड...

४० लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया शानदार प्रदर्शन …जितेंद्र आव्हाड ने कसा तंज

सामना संवाददाता / मुंबई
बदलापुर में दो मासूम बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया गया। बदलापुरकरों ने सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया था। पुलिस ने इस मामले में ३०० प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और ४० लोगों को गिरफ्तार किया है। बदलापुर पुलिस ने इस मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इन शब्दों में राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता व विधायक जितेंद्र आव्हाड ने तीखा तंज कसा।
सोशल मीडिया एक्स के अपने आधिकारिक एकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए जितेंद्र आव्हाड पुलिस की कार्यप्रणाली पर उसकी जमकर खबर ली। उन्होंने कहा कि बदलापुर पुलिस ने तीन सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। कल आधी रात के बाद से चालीस या अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे अहम बात तो यह है कि बदलापुर की पुलिस ने ही तीन वर्षीय बच्ची की गर्भवती मां को बच्चे के साथ करीब बारह घंटे तक थाने में बैठाए रखा। ये वही बदलापुर पुलिस है जिसने शिंदे गुट के नेता द्वारा महिला पत्रकार पर की गई अश्लील टिप्पणी पर जब पीड़ित पत्रकार नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंची तो महिला पत्रकार को चार घंटे थाने में बिठाया गया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
इंटरनेट सेवा बंद
आव्हाड ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर कल कोर्ट में पेश किया था। बदलापुर रेलवे स्टेशन से रेल यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। बदलापुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सुरक्षा उपाय के तौर पर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

अन्य समाचार

रहमते नजर

भ्रम