मुख्यपृष्ठनए समाचारसंजीव जीवा के हत्यारे विजय को तीन दिन की रिमांड पर लेगी...

संजीव जीवा के हत्यारे विजय को तीन दिन की रिमांड पर लेगी पुलिस

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
राजधानी के एससी एसटी कोर्ट में हुए संजीव जीवा हत्याकांड का शूटर विजय यादव तीन दिन पुलिस रिमांड पर रहेगा। इस दौरान जीवा हत्याकांड के मास्टरमाइंड के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। विजय यादव को गुरुवार सुबह १० बजे से १७ जून की शाम ५ बजे तक के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने विजय यादव की ५ दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी। इस दौरान पुलिस हत्याकांड से जुड़े कई सवालों का जवाब तलाशेगी। शूटर विजय यादव ने कुबूल किया था कि नेपाल में असलम ने उसे हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस असलम को तलाश रही है। विजय को असलहा किसने और कहां दिया ये पता लगाया जाएगा। विजय के साथ कौन-कौन लोग हत्याकांड में शामिल हैं यह जानने का प्रयास किया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस शूटर विजय को लखनऊ, बहराइच, जौनपुर, मुंगेर और मुंबई ले जा सकती है।
पुलिस जानना चाहेगी कि किसके साथ नेपाल गया। असलम का मुंबई और लखनऊ में सूत्र कौन है, क्या हथियार तस्करी गैंग भी इनके संपर्क में है। इस गिरोह में कितने विदेशी हथियार हैं? नेपाल से सीधा आकर जीवा की हत्या किया या लखनऊ में किसी ठिकाने पर रुका था। क्या मास्टरमाइंड ने इसके पहले भी किसी और कि हत्या करवाई है।

अन्य समाचार

विराट आउट

आपके तारे