सामना संवाददाता / मुंबई
प्रमा इंडिया ने इफसेक इंडिया सिक्योरिटी एक्सपो 2024 में स्वदेशी रूप से निर्मित वीडियो सुरक्षा उत्पादों और वर्टिकल समाधानों की विस्तृत श्रृंखला पेश की। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस प्रदर्शनी में एआई सेंस सीरीज कैमरा, रेंजिनव्यू सीरीज, डीवीआर, एनवीआर और उन्नत यातायात प्रबंधन समाधान सहित कई उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
प्रमा इंडिया ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को सशक्त करने के उद्देश्य से उच्च गुणवत्ता वाले सुरक्षा उत्पादों का निर्माण किया है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने एआई, डीप लर्निंग और सुरक्षा नवाचारों पर विचार साझा किए। प्रमा बूथ पर उत्पादों और समाधानों की प्रस्तुति ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।