सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहनेवालीं प्रियंका की आए दिन कोई-न-कोई तस्वीर और वीडियो सामने आती रहती है। इस बीच प्रियंका ने एक लेटेस्ट तस्वीर को इंटरनेट पर शेयर किया है। ये फोटो प्रियंका के पति और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस के रॉयल अल्बर्ट म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान की है। प्रियंका ने शनिवार देर रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पति निक जोनस के साथ एक इन साइड फोटो को शेयर किया। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका और निक आईने में देखते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें प्रियंका काउच पर लेटी और निक बैठकर अपनी शर्ट को मोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस मिरर सेल्फी पर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि और सब रॉयल अल्बर्ट हॉल को बेचने के बाद। इस तस्वीर में प्रियंका काफी खुश नजर आ रही हैं।