मुख्यपृष्ठसमाचारकेंद्रीय बजट के विरोध में जनाक्रोश आंदोलन ...मीरा-भायंदर में राष्ट्रवादी कांग्रेस का...

केंद्रीय बजट के विरोध में जनाक्रोश आंदोलन …मीरा-भायंदर में राष्ट्रवादी कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रेम यादव / भायंदर
केंद्रीय बजट के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) द्वारा जनाक्रोश आंदोलन किया गया। जिलाध्यक्ष एड. विक्रम तारे पाटील और कार्याध्यक्ष गुलाम नबी फारुकी के मार्गदर्शन में यह आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में तख्ती लेकर केंद्र सरकार के विरोध में घोषणाएं की गर्इं। जिलाध्यक्ष विक्रम तारे पाटील ने कहा कि महाराष्ट्र सबसे अधिक टैक्स देने वाला राज्य है, फिर भी केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के साथ अन्याय किया है और बजट में महाराष्ट्र राज्य की अनदेखी की गई है। इस विरोध प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष वनजाताई नायडू, माधवीताई गायकवाड, बाबुराव शिंदे, अरुण पवार, सचिव हेमलता गायकवाड, मेहबूब अंसारी, जुनेद खान, विनोद जगताप, नितिन केणी, जुनेद शेख, धर्मेंद्र सरोज, सलमान अंसारी, राकेश सिंह, राजूकुमार गुप्ता, वैâलाश गुप्ता, देवप्रकाश राजभर, रामदरस सरोज, बॉथम रॉड्रीक्स, नंदलाल प्रजापति, राजेश सौदा, कृष्णा गुप्ता, मेहरूनिसा, मनीषा नाईक, बत्तुल बदामी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य समाचार

भीड़