सामना संवाददादा / राजनगर
कल्पना ने आगे कहा कि गरीबों को बिजली बिल माफ किया। २०० यूनिट बिजली प्रâी दे रही है। दो लाख रुपए किसानों का केसीसी माफ हुआ, परंतु भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उल्टें हजारों स्कूलों को बंद किया, ताकि यहां के गरीब आदिवासी के बच्चों को अच्छी शिक्षा न मिले। हेमंत सोरेन ने उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना कर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम किया।
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली के समर्थन में कल गांडेय विधायक व झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन ने राजनगर के कुनाबेड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान कल्पना ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। कहा कि धोखा देनेवालों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
कल्पना ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने २० साल तक राज्य चलाया, लेकिन कभी महिलाओं का सम्मान के बारे में नहीं सोचा। हेमंत सोरेन ने ही पहली बार महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना से लाखों महिलाओं के खाते में अब तक तीन हजार रुपए भेजा गया है। दिसंबर से ढाई हजार रुपए भेजेंगे। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आठवीं से बारहवीं तक छात्राओं को ४० हजार रुपए सरकार दे रही है।