मुख्यपृष्ठखेलपर्पल और ऑरेंज कैप की रेस

पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस

आईपीएल २०२३ में एक तरफ टीमों के बीच टॉप ४ में जाने के लिए टक्‍कर हो रही है, वहीं दूसरी ओर प्‍लेयर्स के बीच सबसे ज्‍यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप और सबसे ज्‍यादा विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्‍जा करने की जंग अब रोचक हो चली है। किस गेंदबाज के सिर पर पर्पल कैप सजेगी और किसके सिर पर ऑरेंज कैप…यह देखना अब दिलचस्प हो गया है। आईपीएल २०२३ के ५6 मैच हो चुके हैं। गुरुवार को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ९ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। सीजन अब समाप्ति की ओर है, ऐसे में पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में लगातार रोमांच देखने को मिल रहा है। पर्पल कैप की बात करें तो फिलहाल दो भारतीय गेंदबाज भी इसको कब्जे में लेने के लिए होड़ में हैं। राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल फिलहाल पर्पल कैप पर कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ ४ विकेट लिए, इसी के साथ उनके १२ मैचों में २१ विकेट हो गए। वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं, जो ११ मैचों में १९ विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा ऑरेंज कैप के लिए भी रोचक जंग देखने को मिल रही है। फिलहाल, आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कैप पर कब्जा किया हुआ है, जिनके ११ मैचों में ५७६ रन हैं। लेकिन खास बात यह है कि राजस्थान के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। जायसवाल भी १२ मैचों में ५७५ रन बना चुके हैं। यानी कि वे ऑरेंज कैप पर कब्जा करने के लिए मात्र १ रन पीछे हैं।

ऑरेंज कैप के दावेदार
खिलाड़ी                   रन       मैच
फाफ डु प्लेसिस           ५७६     ११
यशस्वी जायसवाल         ५७५     १२
शुभमन गिल               ४६९      ११
डेवोन कॉन्वे                ४६८      ११
विराट कोहली              ४२०       ११

पर्पल कैप के दावेदार
खिलाड़ी                   विकेट      मैच
युजवेंद्र चहल               २१          १२
मोहम्मद शमी               १९         ११
राशिद खान                 १९         ११
तुषार देशपांडे               १९         ११
पीयूष चावला                १७         ११

अन्य समाचार

मैं बेटा

मुंबई पुलिस